मनियारी में घर में लगी आग, दो लाख की संपत्ति जली

हरीशंकर मनियारी पंचायत के वार्ड दो के गजपत्ती गांव में मंगलवार की दोपहर आग लगने से जुबैदा खातून का घर जल गया़ घटना में घर में रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर, कागजात, आभूषण, नगदी 24 हजार समेत दो लाख से ज्यादा की संपत्ति जल गयी़

By Prabhat Khabar News Desk | April 23, 2024 6:51 PM

प्रतिनिधि, मनियारीहरीशंकर मनियारी पंचायत के वार्ड दो के गजपत्ती गांव में मंगलवार की दोपहर आग लगने से जुबैदा खातून का घर जल गया़ घटना में घर में रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर, कागजात, आभूषण, नगदी 24 हजार समेत दो लाख से ज्यादा की संपत्ति जल गयी़ आग की भीषण लपटें देख अफरातफरी की मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे़ कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया़ मुखिया देवेन्द्र मांझी ने पीड़ितों का हाल जाना और हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया़ वहीं सीओ अनिल कुमार संतोषी को घटना की जानकारी दी और आपदा राहत पीड़ितों को देने की मांग की. इस बाबत पीड़िता जुबैदा खातून ने सीओ को आवेदन सौंपकर मुआवजे की मांग की.