[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर ”होमवर्क नहीं हुआ सर”, इतना सुनते ही टीचर के सिर पर हुआ भूत सवार, अस्पताल पहुंचा छात्र

”होमवर्क नहीं हुआ सर”, इतना सुनते ही टीचर के सिर पर हुआ भूत सवार, अस्पताल पहुंचा छात्र

0
”होमवर्क नहीं हुआ सर”, इतना सुनते ही टीचर के सिर पर हुआ भूत सवार, अस्पताल पहुंचा छात्र

सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर की घटना, निजी स्कूल के हॉस्टल में पढ़ता है छात्र

मुजफ्फरपुर.

सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर यादव नगर इलाका स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ने वाले नौ वर्षीय छात्र की शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई कर दिया गया. इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना शनिवार रात की है. रविवार को जब छात्र के पिता उससे मिलने पहुंचा तो हॉस्टल प्रबंधन ने उसको मिलने भी नहीं दिया . दूसरे छात्रों से पुत्र की बेरहमी से पिटाई किये जाने की जानकारी दी . तब बच्चे को उपचार कराने के लिए बाहर ले जाने की बात हॉस्टल संचालक से कही तो वह इनकार करने लगा. इसके बाद परिजन आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे. घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची.आक्रोशित परिजन को समझा- बुझा कर मामले को शांत करवा दिया. जख्मी छात्र का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. घटना के बाबत छात्र के पिता ने थाने में लिखित शिकायत दी है. पुलिस को दिये शिकायत में गायघाट थाना के रामनगर के रहने वाले छात्र के पिता ने बताया है कि उसका नौ वर्षीय पुत्र भगवानपुर यादव नगर स्थित एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ाई करता है. उनके हॉस्टल में रहकर उसका पुत्र पढ़ाई करता है. उसके पुत्र को होमवर्क नहीं करने पर बेरहमी से पिटाई किया गया है. इससे उसका पुत्र बेहोश हो गया. उसके पूरे शरीर पर पिटाई की दाग है. हॉस्टल प्रबंधन की ओर से उसके पुत्र के साथ किए गए इस अमानवीय घटना की उसको कोई भी जानकारी नहीं दी गयी है. सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि छात्र के साथ मारपीट को लेकर थाने में शिकायत दी गयी है. इसकी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel