[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर होमगार्ड बहाली 14 जून से एलएस कॉलेज मैदान पर होगी

होमगार्ड बहाली 14 जून से एलएस कॉलेज मैदान पर होगी

0
होमगार्ड बहाली 14 जून से एलएस कॉलेज मैदान पर होगी

खास बातें

जिला होमगार्ड कार्यालय ने बहाली को लेकर टेंडर किया जारी

तीन जून को दोपहर एक बजे तक जमा कर सकते हैं निविदा

पांच मई को हुई शारीरिक दक्षता की जांच को किया गया रद्द संवाददाता, मुजफ्फरपुर 296 पदों पर होने वाली होमगार्ड की बहाली 14 जून से एलएस कॉलेज मैदान पर होगी. बहाली के लिए जिले के अलग-अलग प्रखंड के 17 हजार 319 अभ्यर्थियाें ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है. बहाली प्रक्रिया दो जुलाई तक चलेगी.बहाली की तैयारी को लेकर जिला समादेष्टा कार्यालय ने टेंडर जारी किया है. इच्छुक एजेंसी तकनीकी व वित्तीय टेंडर को दो अलग-अलग लिफाफे में मुहर बंद करके सील करके कार्यालय में जमा करेंगे. बहाली को लेकर अभ्यर्थियों की शारीरिक सक्षमता की जांच स्थल पर बैरिकेडिंग, वाटर प्रूफ टेंट पंडाल, लाइट, जनरेटर, इत्यादि की व्यवस्था करनी है. टेंडर को तीन जून दोपहर दो बजे समाहरणालय सभाकक्ष में खोला जायेगा. तकनीकी खराबी के कारण बीते पांच मई दौड़ के अतिरिक्त सभी प्रतियोगिता पूर्व चयन प्रक्रिया के भांति मैनुअली करना पड़ा था. जबकि पूरी शारीरिक दक्षता परीक्षा आरएफआइडी के माध्यम से करना था. जिला समादेष्टा कार्यालय ने पांच मई को हुए गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन प्रक्रिया में हुए शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सीय परीक्षण को जिला चयन समिति द्वारा रद्द किया गया है. 14 जून से बहाली को लेकर आवेदन किये गए सभी 17 हजार 319 अभ्यर्थियों का परीक्षा आयोजित किया जायेगा. मालूम हो कि होमगार्ड बहाली के पहले दिन ही तकनीकी खराबी के कारण बहाली को स्थगित कर दिया गया था. बहाली के लिए चयनित एजेंसी ने तकनीकी जांच करने में अपनी अक्षमता जाहिर की थी. इस वजह से नये सिरे से एजेंसी का चयन करके होमगार्ड की बहाली की नई तिथि 14 जून से घोषित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel