[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर HMPV Virus को लेकर मुजफ्फरपुर में अलर्ट, सावधानी बरतने की सलाह

HMPV Virus को लेकर मुजफ्फरपुर में अलर्ट, सावधानी बरतने की सलाह

0
HMPV Virus को लेकर मुजफ्फरपुर में अलर्ट, सावधानी बरतने की सलाह
HMPV Virus

HMPV Virus: ह्यूमन मेटा न्यूमोवायरस (एचएमपीवी) को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति ने प्रदेश के सभी डीएम व सीएस अलर्ट कराया है. स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय सिंह ने पत्र लिख कर बताया है कि इस वायरस के लक्षण भी कोविड 19 के समान है. पिछले कई दिनों से चीन के कुछ प्रदेशों में इसके वायरस के लक्षण वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. इस वायरस के भी सामान्य लक्षण हैं, जैसे बुखार, कफ, सांस लेने में तकलीफ, नीमोनिया आदि. यह खांसने और छींकने से भी फैलता है. तीन से छह तक इसके लक्षण रहते हैं. 

इन लोगों को बरतनी है विशेष सावधानी

स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर अलर्ट कराते हुए कहा है कि छोटे बच्चे व 62 साल के अधिक उम्र वाले लोग विशेष तौर पर सुरक्षा बरतेंगे. इस संक्रमण से बचने के लिए अभी तक कोई दवा या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है. इसके बचने के लिए खूब पानी पीना, आराम करना और दर्द कम करने के लिए डॉक्टर की सलाह से दवा लेना है. 

कोविड की तर्ज पर होंगे इंतजाम

दरअसल, चीन में फैले एचएमपीवी वायरस को लेकर बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. बिहार में कोरोना की तर्ज पर इंतजाम होंगे. चीनी HMPV वायरस से मुकाबले को लेकर कोविड-19 की तर्ज पर सभी स्वास्थ्य संस्थानों में इंतजाम होंगे. बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के बाद सभी जिलों के डीएम, मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के प्राचार्य एवं अधीक्षक, सिविल सर्जनों को इस वायरस से बचाव के लिए कोरोना की तर्ज पर ही इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह एक श्वसन तंत्र से जुड़ा हुआ वायरस है. इसके संक्रमण से बचने के लिए कोई विशेष एंटी वायरल या वैक्सीन अबतक उपलब्ध नहीं है. इसलिए इससे बचाव के लिए लक्षण आधारित इलाज जैसे खूब पानी पीना, आराम करना, दर्द अथवा श्वसन संबंधी लक्षण को कम करने के लिए निर्धारित दवा लेना एवं गंभीर मामलों में ऑक्सीजन की सहायता देना है. स्वास्थ्य सचिव संजय सिंह ने निर्देश दिया है कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा इंफ्लूएंजा के समान बीमारी एवं सिवियर एक्यूट रिसपेरेट्री न्यूमोनिया (सारी) का सर्विलांस सुनिश्चित करते हुए इसको आईएचआईपी पोर्टल पर प्रतिदिन रिपोर्ट दी जाए.

ALSO READ: Muzaffarpur News: LJPR सांसद वीणा देवी को हत्या की धमकी देने वाले की हुई पहचान, मानसिक रूप से बीमार है आरोपी

Previous article Free Fire Redeem Codes: 7 जनवरी 2025 के लिए ये हैं 100% वर्किंग रिडीम कोड्स
Next article ‘हॉकी बिहार’ की मान्यता बहाल, राणा प्रताप सिंह को मिली महासचिव की जिम्मेदारी
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel