[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर अलर्ट: उत्तर बिहार में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात की भी आशंका

अलर्ट: उत्तर बिहार में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात की भी आशंका

0
अलर्ट: उत्तर बिहार में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात की भी आशंका

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर बिहार के लिए अगले 48 घंटों (4 से 5 अक्तूबर) के दौरान भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. शुक्रवार को मुजफ्फरपुर शहर और आसपास के इलाकों में सुबह से शाम तक काले घने बादल छाये रहे, जिससे वातावरण में नमी बनी रही. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. विशेष रूप से वैशाली, दरभंगा और मधुबनी जिलों में अति भारी वर्षा हो सकती है. इसके अलावा समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, शिवहर और सारण जिलों में भी भारी वर्षा होने का अनुमान है. बाकी बचे जिलों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है. वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा, न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

वज्रपात और तेज हवा का खतरा

इस पूर्वानुमानित अवधि में वर्षा के साथ तेज हवा चलने की संभावना है, और वज्रपात (बिजली गिरने) का खतरा भी बना रहेगा. लोगों से अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचे.

तापमान और हवा की गति

पूर्वानुमानित अवधि (4 से 8 अक्तूबर) के दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है. औसतन 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel