[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर हीट वेव का कहर जारी, जून माह के 18 दिनों में आये 11 मरीज, 2 की मौत

हीट वेव का कहर जारी, जून माह के 18 दिनों में आये 11 मरीज, 2 की मौत

0
हीट वेव का कहर जारी, जून माह के 18 दिनों में आये 11 मरीज, 2 की मौत

मुंगेर

मुंगेर में मौसम का मिजाज बदलने के कारण तापमान में भले ही कमी आयी है. इसके बावजूद उमस और गर्म हवाओं के कारण अबतक हीट वेव की संभावना बनी है. जिसके कारण सदर अस्पताल में लगातार हीट वेव के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. सदर अस्पताल में मंगलवार को भी हीट वेव के एक मरीज को भर्ती किया गया. जबकि जून माह के 18 दिनों में हीट वेव के कुल 11 मरीज आ चुके हैं. जिसमें 2 की मौत भी हो चुकी है. वहीं 16 से 18 जून के बीच सदर अस्पताल में दस्त व डायरिया के कुल 30 मरीज भर्ती हुए हैं.

सदर अस्पताल में मंगलवार को हीट वेव की मरीज किला परिसर निवासी रंजीत कुमार की 41 वर्षीय पत्नी सीमा देवी को भर्ती किया गया. जो तेज बुखार से पीड़ित है. जिसका इलाज हीट वेव वार्ड में चल रहा है. वहीं जून माह में अबतक सदर अस्पताल में हीट वेव के कुल 11 मरीज आ चुके हैं. जिसमें 2 मरीजों की मौत हीट वेब के कारण हो चुकी है. बता दें कि जून माह के 18 दिनों में जहां हीट वेव के मरीज दलहट्टा निवासी वीरेंद्र यादव के 18 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार, सदर प्रखंड के दरियापुर निवासी 48 वर्षीय शाकिर, लालदरवाजा गंगानगर निवासी 59 वर्षीय उपेंद्र यादव, विनोद झा की 45 वर्षीय पत्नी नंदनी देवी, खगड़िया महेशखूंट निवासी राजीव कुमार सिंह की 18 वर्षीय पुत्री दीपाली कुमारी, शहर के लल्लू पोखर निवासी शंकर सहनी की 51 वर्षीय पत्नी मालती देवी तथा बेगूसराय जिले के आहो गांव निवासी विक्रम कुमार की 20 वर्षीय पुत्री छोटी कुमार इलाज के लिए भर्ती हो चुके हैं. वहीं 1 जून को लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा हल्दी निवासी इब्राहिम की 75 वर्षीय पत्नी कमरूनिशा तथा 14 जून को मुंगेर के सुजाबलपुर निवासी मोइन के 23 वर्षीय पुत्र गुड्डू की मौत हीट वेव के कारण हो चुकी है. हालांकि गर्मी और उमस के कारण 9 जून को सदर अस्पताल में शहर के मोकबीरा चांयटोला निवासी अनुकूल महतो की 65 वर्षीय पत्नी चंपा देवी की मौत डायरिया के कारण हो गयी थी.

कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षक

हाल के दिनों में गर्मी और उसम के कारण हीट वेव से होने वाली बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है. जबकि दो मरीजों की मौत हीट वेव के कारण हीट स्ट्रोक से हो चुकी है. जबकि शेष मरीज इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं.

डॉ रमन कुमार, सदर अस्पताल उपाधीक्षक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel