[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर स्वास्थ्य कर्मियों को आज से लगेगा हेपेटाइटिस बी का टीका

स्वास्थ्य कर्मियों को आज से लगेगा हेपेटाइटिस बी का टीका

0
स्वास्थ्य कर्मियों को आज से लगेगा हेपेटाइटिस बी का टीका

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिले के स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर विभाग ने एहतियाती कदम उठाया है. सोमवार से सभी स्वास्थ्य कर्मियों को हेपेटाइटिस-बी का टीका लगाया जाएगा. राज्य कार्यपालक निदेशक ने इसके लिए सिविल सर्जन को निर्देश जारी किया है. सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि टीकाकरण के तहत तीन प्रकार की खुराकें दी जाएंगी, जिसमें बूस्टर डोज भी शामिल है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा जरूरी है, क्योंकि वही विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन करते हैं. प्रसव, इंजेक्शन और रक्त से संबंधित कार्य करने वाले कर्मियों को संक्रमण का अधिक खतरा रहता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार संक्रमित मरीजों के निरंतर संपर्क से स्वास्थ्य कर्मियों में हेपेटाइटिस-बी का खतरा बढ़ जाता है. हर साल विश्वभर में करीब 50 लाख स्वास्थ्य कर्मी इस वायरस से प्रभावित होते हैं. ऐसे में टीकाकरण से कर्मियों को संक्रमण से बचाकर बेहतर सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel