[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर प्रधान शिक्षक परीक्षा कल, मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती

प्रधान शिक्षक परीक्षा कल, मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती

0
प्रधान शिक्षक परीक्षा कल, मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती

मुजफ्फरपुर. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के पदों पर नियुक्ति हेतु लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 29 जून को एक पाली में होगा. इसके लिए जिला में 28 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं. कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन व विधि-व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गयी है. परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, स्मार्ट वाॅच, इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा वाईटनर, इरेजर व ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं है. परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी का लगाने निर्देश दिया गया है. यदि परीक्षार्थी अनियमितता या कदाचार करते हुए पाये जायेंगे तो नियमानुकूल कानूनी कार्रवाई की जायेगी. परीक्षा के दौरान विशेष परिस्थिति से निपटने हेतु 29 जून को पूर्वाह्न 08ः00 बजे से जिला नियंत्रण कक्ष, पीआईआर में कार्यरत रहेगा. जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में नवीन कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी रहेंगे. संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परीक्षा के अवसर पर विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे. वे सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे. संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी प्रत्येक परीक्षा केंद्र के इर्द-गिर्द दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 को लागू करने हेतु आदेश निर्गत करेंगे. सभी परीक्षा केंद्रों पर गश्ती करेंगे और दण्डाधिकारी को शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel