[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर बकाया मानदेय मांगने गए गार्ड व उसके बेटे को पीटा

बकाया मानदेय मांगने गए गार्ड व उसके बेटे को पीटा

0
बकाया मानदेय मांगने गए गार्ड व उसके बेटे को पीटा

मुजफ्फरपुर.

नया टोला स्थित एक सिक्योरिटी एजेंसी में गुरुवार को मजदूरी मांगने गए गार्ड की पिटाई कर दी गई. बीच-बचाव करने गए उसके बेटे को भी पीटने के बाद उसका मोबाइल छीन कर बंधक बना लिया गया. घटना की सूचना गार्ड ने काजीमोहम्मदपुर थाने पर पहुंच कर पुलिस और 112 नंबर पर दी. दरभंगा निवासी गार्ड आलोक वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में स्पीकर चौक पर किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं. नया टोला इलाके में स्थित एक सुरक्षा गार्ड एजेंसी में नौकरी करते हैं. उनकी ड्यूटी छाता चौक स्थित एक मिठाई की दुकान पर लगी थी. उनकी तबीयत खराब हो गई थी. जिसके बाद उन्होंने दो दिनों की छुट्टी ले ली. इसके बाद बीच-बीच में भी वह शारीरिक अस्वस्थता के कारण छुट्टी ले लेते थे. एजेंसी ने उनका पैसा काट लिया. दो दिन पूर्व उन्हें नौकरी से हटा दिया गया. गुरुवार को वह दो माह का बकाया पैसा मांगने एजेंसी में पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel