बंद घर व दुकान का ताला काट कर लाखों का सामान चुराया
देवरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुर सरैया चौक स्थित दो दिनों से बंद पड़े एक घर व दुकान का ताला काट कर चोरों ने करीब पांच लाख की संपत्ति चुरा ली़
By Prabhat Khabar News Desk |
April 20, 2024 1:37 AM
देवरियाकोठी़ देवरिया थाना क्षेत्र के विशुनपुर सरैया चौक स्थित दो दिनों से बंद पड़े एक घर व दुकान का ताला काट कर चोरों ने करीब पांच लाख की संपत्ति चुरा ली़ इसकी सूचना पर दुकान मालिक व गृहस्वामी ने शुक्रवार को एफआइआर दर्ज करायी है़ इसमें गृहस्वामी व दुकानदार कृष्णा प्रसाद सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा है कि दो दिनों से अपने ससुराल में हो रहे यज्ञ में भाग लेने पूरा परिवार गया था़ चोरों ने दुकान व घर के पीछे से छत पर चढ़कर ग्रील का ताला काट घर और दुकान में रखे जेवरात, कपड़ा, बर्तन सहित दुकान का अन्य सामान चुरा लिया है़ इसकी सूचना चौक के दुकानदारों ने दी़ चुराये गये सामान की कीमत पांच लाख गृहस्वामी आंक रहे है़ं थानाध्यक्ष रामविनय कुमार ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है़
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 11:07 PM
July 7, 2026 7:30 AM
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 9:01 PM
July 6, 2026 9:18 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 4:12 PM
July 6, 2026 6:34 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 3:14 PM
