[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर पासपोर्ट बनवाने के लिए पटना की भागदौड़ खत्म, डाकघर में ही बन जाएगा, देखिये पूरा प्रोसेस

पासपोर्ट बनवाने के लिए पटना की भागदौड़ खत्म, डाकघर में ही बन जाएगा, देखिये पूरा प्रोसेस

0
पासपोर्ट बनवाने के लिए पटना की भागदौड़ खत्म, डाकघर में ही बन जाएगा, देखिये पूरा प्रोसेस
सांकेतिक फोटो

Passport Process: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पासपोर्ट बनवाने वाले युवाओं में सबसे अधिक संख्या नॉन-टेक्निकल युवकों की है. ये खाड़ी देशों में रोजगार के पाने के लिए पासपोर्ट बनवा रहे हैं. इनके बाद आईटीआई पास टेक्निकल युवकों की संख्या सबसे अधिक है. पासपोर्ट बनवाने वालों में मुस्लिम समाज के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हैं, जिनमें से कई हज यात्रा के लिए आवेदन कर रहे हैं.

अब एक ही दिन में पूरी हो रही प्रक्रिया

शहर के मेहदी हसन चौक के मोहम्मद साबिर ने बताया कि पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए पटना जाना पड़ता था, जिससे दो दिन खराब हो जाते थे. अब ऑनलाइन आवेदन के बाद एक ही दिन में डाकघर में सभी जांच प्रक्रियाएँ पूरी हो जाती हैं और पासपोर्ट घर पर भेज दिया जाता है. अखाड़ाघाट के चंदन कुमार ने बताया कि उनका पासपोर्ट एक महीने के भीतर मिल गया. ऑनलाइन आवेदन के बाद पुलिस जांच में एक सप्ताह का समय लगा और उसके बाद पासपोर्ट घर पर भेज दिया गया.

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  1. पासपोर्ट सेवा की वेबसाइट पर अपनी यूज़र आईडी से लॉगिन करें
  2. पासपोर्ट का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें
  3. सभी जानकारी सही भरने के बाद ऑनलाइन भुगतान करें
  4. नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (प्रधान डाकघर) में अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें
  5. अपॉइंटमेंट के दिन आवेदन की रसीद और सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर डाकघर जाएँ
  6. दस्तावेज़ सत्यापन के बाद पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होती है
  7. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद पासपोर्ट घर पर डाक से पहुंच जाता है

जरुरी डाक्यूमेंट्स

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. जन्म प्रमाण पत्र
  4. मतदाता पहचान पत्र
  5. दसवीं की मार्कशीट
  6. ड्राइविंग लाइसेंस
  7. राशन कार्ड

एक महीने के अंदर मिल जाता है पासपोर्ट

पोस्ट मास्टर अजय कुमार ने कहा कि प्रधान डाकघर में पासपोर्ट बनाए जाने की सुविधा होने से जिले के लोगों को काफी सहूलियत मिली है. समय की बचत के अलावा परेशानी और नाजायज एक रुपया भी नहीं लगता है. यहां से जांच की सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पटना पासपोर्ट कार्यालय भेज दिया जाता है और वहां से पासपोर्ट बनकर लोगों को डाकघर से घर पर प्राप्त हो जाता है. एक माह के अंदर लोगों को पासपोर्ट मिल जाता है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Defence Corridor : ड्रोन से लेकर AK-47 मेन्‍यूफेक्‍चर करेगा बिहार, करियर बनाना है तो अभी से इन क्षेत्रों के लिए हो जाएं तैयार

अब डीएलएड के लिए इससे ज्यादा फीस नहीं ले सकेंगे संस्थान, इस बार 30800 सीटों पर होगा एडमिशन, सरकार का बड़ा फैसला

Previous article फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next article कभी लटका रहता था ताला, आज स्वर-व्यंजन की गूंज से आलोकित हो रहा विद्यालय
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel