[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0
युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना के बड़ा जगरनाथ में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है. युवती की पहचान सोनी कुमारी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवती की हत्या की गयी है. मृतका के पिता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है. परिजनों ने आरोप लगाया है गला दबा कर इसकी हत्या की है. युवती के पिता जितेंद्र राय ने बताया कि उसकी बेटी को बराबर दहेज में बुलेट बाइक नहीं मिलने की बात कह कर मारपीट की जाती थी. उसी विवाद में उसकी बेटी की हत्या हुई है. इधर घटना की सूचना मिलते ही आस-पड़ोस के लोग भी वहां इकट्ठा हो गये और माहौल तनावपूर्ण हो गया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल मृतका के पति को हिरासत में लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel