[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर जुब्बा सहनी पार्क व स्टेशन रोड की 122 दुकानों का नये सिरे से एग्रीमेंट

जुब्बा सहनी पार्क व स्टेशन रोड की 122 दुकानों का नये सिरे से एग्रीमेंट

0
जुब्बा सहनी पार्क व स्टेशन रोड की 122 दुकानों का नये सिरे से एग्रीमेंट

मुजफ्फरपुर. शहरी क्षेत्र में नगर निगम के बने स्टेशन रोड व जुब्बा सहनी पार्क के सामने व बगल में मिस्कॉट गली मार्केट के दुकानों के नये सिरे से एग्रीमेंट करने की कार्रवाई तेज हो गयी है. सशक्त स्थायी समिति में लिए गये फैसला के बाद जारी आदेश के आलोक में नगर आयुक्त नवीन कुमार ने पत्र जारी करने के बाद बारी-बारी से सभी दुकान के पुराने लीज एग्रीमेंट धारकों को नोटिस भेज दिया है. इसमें स्टेशन रोड निगम मार्केट के 23 पुराने लीज एग्रीमेंट धारकों को नोटिस भेजा गया है. इसके अलावा जुब्बा सहनी पार्क के सामने भू-तल पर बने 17, प्रथम तल के 17 व द्वितीय तल के 17 दुकानों के लिए अलग-अलग नोटिस भेजा गया है. भू-तल में अलग-अलग दुकानें हैं, जिसे नगर निगम लीज एग्रीमेंट करने के बाद किराये पर लगाए हुए है. वहीं, प्रथम व द्वितीय तल में पार्क होटल खुला है. खाली छत का भी लीज एग्रीमेंट होगा. इसके लिए 3 रुपये प्रति वर्गफीट के दर से रेट तय किया गया है. इसके अलावा जुब्बा सहनी मार्केट में मिस्कॉट गली की तरफ से बने कुल 48 दुकानों को भी नोटिस भेजा गया है. इसके लिए 18 रुपये प्रति वर्ग फुट का रेट तय हुआ है.सभी लीज एग्रीमेंट धारकों को प्रत्येक तीन वर्ष पर निर्धारित मासिक किराया दर में 15 फीसदी की वृद्धि होगी. वहीं, इस बार एग्रीमेंट की अवधि दस साल की ही होगी. पूर्व के लीज एग्रीमेंट धारकों की अगर मृत्यु हो गयी है, तब उनके आश्रित के नाम लीज एग्रीमेंट किया जायेगा. अगर कोई किराये पर दुकान लेकर चला रहा है, तब एग्रीमेंट नहीं किया जायेगा. 01 से 02 लाख रुपये देने होंगे सिक्योरिटी राशि इस बार दस सालों के लिए नये सिरे से होने वाले लीज एग्रीमेंट के लिए नगर निगम में बतौर सिक्योरिटी राशि एक से दो लाख रुपये तक जमा करना पड़ेगा. 100 वर्ग फुट तक के दुकान के लिए एक लाख एवं इससे अधिक वर्ग फुट के दुकान के लिए दो लाख रुपये का सिक्योरिटी राशि तय किया गया है. नये आवंटन में एक व्यक्ति के नाम एक ही स्टॉल का लीज एग्रीमेंट होगा. अधिकतम 30 रुपये प्रति वर्ग फुट किराया तय अब तक 14 रुपये प्रति वर्ग फुट अधिकतम रेट तय था. नगर निगम ने इस बार बढ़ाकर 30 रुपये अधिकतम रेट कर दिया है. स्टेशन रोड स्थित निगम मार्केट के 23 दुकान और जुब्बा सहनी पार्क के सामने भू-तल मार्केट के लिए 30 रुपये प्रति वर्ग फुट का रेट तय हुआ है. वहीं, जुब्बा सहनी पार्क के सामने प्रथम तल का रेट 28 व द्वितीय तल का 26 प्रति वर्ग फुट तय किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel