[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर में वन विभाग की कार्रवाई, कंपनीबाग से बरामद 27 पक्षियों को किया आजाद

मुजफ्फरपुर में वन विभाग की कार्रवाई, कंपनीबाग से बरामद 27 पक्षियों को किया आजाद

0
मुजफ्फरपुर में वन विभाग की कार्रवाई, कंपनीबाग से बरामद 27 पक्षियों को किया आजाद

मुजफ्फरपुर में वन विभाग ने पहली बार पक्षियों पर क्रूरता के खिलाफ दिखने लायक कार्रवाई की है. इधर-उधर घूमकर पक्षियों को बेचने वाले बहेलिए पर शिकंजा कसा गया. कंपनीबाग स्थित सड़क किनारे वन विभाग की टीम ने 27 पक्षी बरामद किये. इनमें 15 रोजरिंग्ड पैराकीट, 8 स्क्रेल वेस्टेड मूनिया और 4 स्ट्रोवरी मूनिया पक्षी से भरे कई पिंजरे जब्त किये. हालांकि, इसे बेचने वाले बहेलिया भाग निकले. इन पिंजड़ों में रोजरिंग्ड पैराकीट, (मिठू तोता) और पैराकीट व मुनिया प्रजाति के तोते के अलावा अन्य प्रजाति की चिड़िया थी.

एक पक्षी को इलाज के बाद किया जाएगा आजाद

डीएफओ भरत चिंता पल्ली ने बताया कि 26 पक्षी को आजाद किया गया है. एक पक्षी के पैर में चोट लगी थी. इलाज के बाद उसे भी आजाद कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इनकी बिक्री करना भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अनुसार प्रतिबंधित है. इसमें कड़े दंड का भी प्रावधान है.

प्रतिबंधित जानवर बिक्री करने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि ऐसे पक्षी व अन्य जो जानवर प्रतिबंधित है, उनकी बिक्री अगर कोई करता है तो इसकी जानकारी मिलने पर छापेमारी कर उन्हें भी आजाद किया जायेगा. कहा कि, शहर में खुलेआम फेरी लगाकर बिक्री करने वाले बहेलिए से पक्षियों को मुक्त कराना है. इससे कड़ा संदेश जाएगा.

बहेलियों को संरक्षण के काम से जोड़ा जाएगा

वहीं बहेलियों को ट्रेनिंग देकर पशु-पक्षियों के संरक्षण के काम से जोड़ा भी जायेगा, तभी इनके शिकार व व्यापार पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी. बहेलिये पक्षियों के आचार-व्यवहार के अच्छे जानकार होते हैं. बस उनकी समझ और ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में करने की जरूरत है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel