[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर के पांच प्रखंड बने फायर हॉटस्पॉट

मुजफ्फरपुर के पांच प्रखंड बने फायर हॉटस्पॉट

0
मुजफ्फरपुर के पांच प्रखंड बने फायर हॉटस्पॉट

मुजफ्फरपुर

जिले में गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. पिछले पांच सालों के आंकड़ों के अनुसार, सकरा, गायघाट, मुसहरी, कुढ़नी और औराई प्रखंड आग लगने की घटनाओं के ””””हॉटस्पॉट”””” बन गये हैं. जिले में होने वाली कुल आग की घटनाओं में से 60% इन्हीं पांच प्रखंडों में होती हैं.

मुख्यालय ने जिला अग्निशमन पदाधिकारी को पांचों प्रखंड के गांवों में अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. अग्निशमन विभाग की टीम लगातार गांवों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है. जागरूकता अभियान चलाने को लेकर जिला अग्निशमन पदाधिकारी त्रिलोक नाथ झा ने 19 टीम का गठन किया है. यह टीम पांचों फायर के हॉट स्पॉट प्रखंड के अलावा सभी 16 प्रखंड के गांव- गांव में जाकर जागरूकता अभियान चला रही है. मॉक ड्रिल करके भी आग लगने पर कैसे इसको फैलने से बचाया जाए इसकी जानकारी दी जाती है. एलइडी की दो भान जिले में प्रतिदिन आठ गांव में जाकर ऑडियो विजुअल माध्यम में लोगों को अग्नि सुरक्षा से बचाव को लेकर टिप्स दे रही है. नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके फायर ब्रिगेड के जवान अग्नि सुरक्षा को लेकर शहरवासियों को प्रेरित कर रहे हैं.

अगलगी की घटनाओं का आंकड़ा

2020 199

2021 182

2022 166

2023 342

2024 209

अग्निशमन विभाग की क्षमताएं

बड़ी दमकल गाड़ियों की संख्या: 10

छोटी फायर मिक्स टेक्नोलॉजी गाड़ी: 17

फायर मैन की संख्या: 119

चालकों की संख्या: 28

अग्निशमन विभाग के अधिकारी: 05

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel