मध्यस्थता कैंपेन में अधिक वादों का करें निष्पादन

मध्यस्थता कैंपेन में अधिक वादों का करें निष्पादन

By Vinay Kumar | August 4, 2025 8:13 PM

दीपक 42

जिला व अपर सत्र जज ने की बैठक

मुजफ्फरपुर.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार एक जुलाई से तीन महीने के लिए राष्ट्रव्यापी मध्यस्थता कैंपेन चलायेगा. इसके मद्देनजर एडीआर भवन में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई. जिला व अपर सत्र जज 12वें सह संयोजक, जिला मध्यस्थता केंद्र के पंकज कुमार लाल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजकपूर व जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी मौजूद रहीं. न्यायिक पदाधिकारियों को अधिक संख्या में वादों को निष्पादन करने को कहा. विशेष अभियान में वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना बीमा दावा-वाद के मामले, घरेलू हिंसा, एनआइ एक्ट, वाणिज्यिक, सर्विस, शमनीय आपराधिक, लोन संबंधित, बंटवारा वाद, निष्कासन वाद, भू अधिग्रहण के मामले व अन्य दीवानी वादों को सम्मिलित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है