[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Ex Mayor Murder: गवाही देने नहीं पहुंचे IO, 6 साल पुराने हत्याकांड में अब तक पूरा नहीं हुआ है बयान

Ex Mayor Murder: गवाही देने नहीं पहुंचे IO, 6 साल पुराने हत्याकांड में अब तक पूरा नहीं हुआ है बयान

0
Ex Mayor Murder: गवाही देने  नहीं पहुंचे IO, 6 साल पुराने हत्याकांड में अब तक पूरा नहीं हुआ है बयान
Ex Mayor Sameer Murder Case

Ex Mayor Murder: मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में शनिवार को केस के आइओ रहे इंस्पेक्टर सुजाउद्दीन की गवाही नहीं हो पायी. एपीपी अरूण कुमार सिंह ने कोर्ट से समय की मांग करते हुए कहा कि कांड के अनुसंधानक और नगर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष, जो घटना के सूचक हैं वह विधि व्यवस्था की ड्यूटी में व्यस्त रहने के कारण गवाही के लिए नहीं आ सके हैं. अब कोर्ट ने आइओ को सात अप्रैल को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है. अभी तक इस मामले मे पांच लोगों की गवाही हो चुकी है, जिसमें पांचवें गवाह के रूप में नगर थाना क्षेत्र के नवाब रोड निवासी ममता चौधरी ने गवाही में घटना की जानकारी होने से इनकार किया था. इसके बाद कोर्ट ने गवाह को पक्ष द्रोही करार दिया. इसके पूर्व 4 गवाहों की गवाही हो चुकी है. 

गवाहों ने क्या कहा?

गवाहों में शामिल चंदवारा नवाब रोड के रहने वाले दुकानदार दानिस हुसैन ने अपनी गवाही में कहा था कि यह घटना लगभग सात बजे की है. उस समय मैं अपने दुकान में बैठकर क्रिकेट मैच देख रहा था तो मेरे दुकान के पीछे चटाई बम की आवाज सुनाई दी. कुछ समय बाद वहां मीडिया की भीड़ जुट गयी, तब मुझे पता चला कि पूर्व मेयर व उनके ड्राइवर की हत्या हुई है. मैंने हमलावर को नहीं देखा. 

23 सितंबर 2018 को हुई थी हत्या

इस केस में पहली गवाही शहर के कल्याणी चौक के रहने वाले शंकर प्रसाद गुप्ता ने 20 सितंबर को दी थी. वही 20 मार्च को पूर्व मेयर की पत्नी वर्षा रानी ने अपनी गवाही दी थी. बता दें, 23 सितंबर 2018 की शाम पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके चालक राेहित कुमार को बाइक सवार अपराधियों ने हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी.

छह साल पहले दाखिल हुई थी चार्जशीट

तत्कालीन नगर थानेदार मो सुजाउद्दीन के बयान पर इस मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नगर थाने के साथ एसटीएफ भी इस केस में शूटराें की गिरफ्तारी पर लगी थी. मामले में एसटीएफ ने पटना एयरपाेर्ट से शूटर गाेविंद काे गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, सुजीत को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान सुजीत शूटर गोविंद की बाइक चला रहा था. नगर पुलिस ने गाेविंद और सुजीत के अलावा अन्य आराेपियाें पर 2019 में चार्जशीट दायर की थी.

ALSO READ: “कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा!” चिराग पासवान ने प्रॉपर्टी विवाद पर चाचा पशुपति पारस को सुनाई खरी खोटी

Previous article SRH vs GT Pitch Report: क्या आज फिर होगा हाईस्कोरिंग मुकाबला? जानें पिच के आंकड़े और मौसम का मिजाज
Next article Home Remedies For Acne: गर्मी में चेहरे पर हो रहे छोटे छोटे दाने तो अपनाएं ये घरेलु नुस्खे, दूर होगी समस्या
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel