[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर EPFO ने शुरू की व्हाट्सएप सेवा, अब पासबुक और क्लेम जानकारी एक मैसेज पर, ट्रांसफर में देरी खत्म

EPFO ने शुरू की व्हाट्सएप सेवा, अब पासबुक और क्लेम जानकारी एक मैसेज पर, ट्रांसफर में देरी खत्म

0
EPFO ने शुरू की व्हाट्सएप सेवा, अब पासबुक और क्लेम जानकारी एक मैसेज पर, ट्रांसफर में देरी खत्म

EPFO, उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर: EPFO ने कर्मचारियों की सेवाओं को आसान बनाने के लिये व्हाट्सएप सेवा शुरू की है. इसके जरिये कर्मचारी अपने पासबुक अकाउंट, क्लेम स्टेटस, और पेंशन की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते है. यह सेवा कर्मचारियों को सोमवार से शुक्रवार तक दी जायेगी. इसके तहत कर्मचारी अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इपीएफओ के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजकर अपने खाते की जानकारी ले सकते हैं.

इन लोगों के लिए सुविधा

यह सुविधा उन लोगों के लिये उपयोगी होगा, जो इंटरनेट पोर्टल या ऐप का उपयोग करने में सहज नहीं हैं. मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय कार्यालय ने इसके लिये व्हाट्सएप नंबर 6204358536 जारी कर दिया है. जल्द ही इस सेवा की शुरुआत की जायेगी. इसके अलावा इपीएफओ ने प्रोफाइल अपडेट करने की प्रक्रिया को पहले से कहीं ज्यादा सरल कर दिया है.

अगर आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर आधार से लिंक है, तो अब आप नाम, जन्म तिथि, लिंग, राष्ट्रीयता, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, और नौकरी शुरू व समाप्त होने की तारीख की जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं. इसके लिये अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत नहीं है. हालांकि, जिनका यूएन अक्टूबर, 2017 से पहले जारी हुआ है, उन्हें कुछ मामलों में नियोक्ता की मंजूरी लेनी पड़ सकती है.

पीएफ ट्रांसफर में अब कोई झंझट नहीं

नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर की प्रक्रिया पहले बहुत जटिल थी, लेकिन इस वर्ष नियमों में बदलाव किये गये है. अगर किसी का यूएएन नंबर आधार से लिंक है और अक्टूबर 2017 के बाद जारी हुआ है, तो PF ट्रांसफर के लिए पुराने या नये नियोक्ता की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी. यह सुविधा उन कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है, जो बार-बार नौकरी बदलते हैं.

EPFO ने फॉर्म 13 को भी अपडेट किया है, जिसमें अब टैक्सेबल और नॉन-टैक्सेबल पीएफ राशि को अलग-अलग दिखाया जायेगा, जिससे टैक्स गणना में पारदर्शिता आयेगी. EPFO ने सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम लागू किया है. अब पेंशनर्स को अपनी पेंशन किसी भी बैंक शाखा में प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी, पेंशन सीधे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के जरिये उनके खाते में ट्रांसफर होगी.

पहले पेंशन पेमेंट ऑर्डर को एक क्षेत्रीय कार्यालय से दूसरे में ट्रांसफर करना पड़ता था, जिससे देरी होती थी. इसके अलावा PF निकासी को और आसान बनाने की पहल हो रही है. यह लागू होता है तो कर्मचारी UPI या ATM के जरिये अपना पीएफ फंड निकाल पायेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले असिस्टेंट ऑफिसर

इपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय के असिस्टेंट ऑफिसर सतीश चंद्र झा ने बताया कि EPFO ने कई नयी सेवाओं की शुरुआत की है. व्हाट्सएप फीचर से कर्मचारियों को काफी सुविधा मिलेगी. इसके अलावा अन्य सुविधाओं की भी शुरुआत की जा रही है. कर्मचारियों को अब बहुत सारे काम के लिये ऑफिस आने की जरूरत नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें: पूर्णिया-किशनगंज के रास्ते बिहार में मानसून की एंट्री, 18 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट

Previous article 22 करोड़ से बनेगी टिकुलिया से जैतिया तक की सड़क
Next article सड़क दुर्घटना में सीतामढ़ी जाने वाले रोड में अधिक मौत
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel