[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर कॉलेजों में स्नातक के नये सत्र की कक्षाएं आज से

कॉलेजों में स्नातक के नये सत्र की कक्षाएं आज से

0
कॉलेजों में स्नातक के नये सत्र की कक्षाएं आज से

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू के विभिन्न अंगीभूत व संबद्ध डिग्री कॉलेजों में गुरुवार से स्नातक सत्र 2024-28 में नामांकित छात्र-छात्राओं की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी. इसका पत्र विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को भेज दिया है. बताया है कि इस सत्र में नामांकन लेने वाले स्टूडेंट्स की कक्षाएं चार जुलाई से शुरू होंगी. साथ ही तीसरी सूची में आवंटित विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया भी साथ-साथ चलती रहेगी. 90 हजार 553 विद्यार्थियों का नामांकन दो बार जारी हुई मेधा सूची के आधार पर हुआ है.

तीसरी सूची में 28 हजार स्टूडेंट्स को कॉलेज आवंटित हुए हैं. चार से छह जुलाई तक इन्हें नामांकन लेने का मौका दिया गया है. अध्यक्ष छात्र कल्याण डाॅ आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार से नए सत्र की कक्षाओं की संचालन कॉलेजों में शुरू हो जाएगा. स्नातक में कला संकाय में 71,488, साइंस में 14,761 और कॉमर्स में 4,304 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ है. कला संकाय में सर्वाधिक 20,239 नामांकन इतिहास में, वहीं हिंदी में 15187, भूगोल में 10609, होम साइंस में 5,252, अंग्रेजी में 2814, अर्थशास्त्र में 1322, राजनीति विज्ञान में 7220, मनोविज्ञान में 5755, उर्दू में 1827, बाॅटनी में 1334, केमिस्ट्री में 1356, गणित में 2483, भौतिकी में 2911, जूलाॅजी में 6651, एकाउंटिंग एंड फाइनेंस में 4185 दाखिला हुआ है. बता दें कि इस सत्र में नामांकन के लिए 1.62 लाख छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था.

ऑनस्पॉट नामांकन का भी मिल सकता विकल्प

तीसरी मेधा सूची के आधार पर कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो ऑनस्पॉट नामांकन पर भी विचार किया जा सकता है. इसके साथ ही फ्रेश आवेदन के लिए पोर्टल भी खोलने पर विचार हो रहा है. कुलपति के आदेश के बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी होगी. कुछ छात्र-छात्राओं ने विवि से पोर्टल खोलने की मांग की है. उनका कहना था कि वे आवेदन से वंचित हो गये हैं. बता दें कि पिछले वर्ष विवि में 1.42 लाख छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया गया था. ऐसे में तीसरी सूची में यदि शत-प्रतिशत नामांकन हो जाता है तो भी करीब 25 हजार स्टूडेंट्स कम हो जाएंगे. ऐसे में ऑनस्पॉट का मौका मिलने पर यह ग्राफ ऊपर उठ सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel