[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर पुलिस से बचने के लिए इ-रिक्शा चालक ने गाड़ी नदी में उतारी, मजदूरों ने बचाई जान

पुलिस से बचने के लिए इ-रिक्शा चालक ने गाड़ी नदी में उतारी, मजदूरों ने बचाई जान

0
पुलिस से बचने के लिए इ-रिक्शा चालक ने गाड़ी नदी में उतारी, मजदूरों ने बचाई जान

पुलिस से बचने के लिए इ-रिक्शा चालक ने गाड़ी नदी में उतारी, मजदूरों ने बचाई जान मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना क्षेत्र के अखाड़ाघाट के पास रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया़ पुलिस लिखी स्कॉर्पियो का पीछा करने पर नशे में धुत एक इ-रिक्शा चालक ने अपनी गाड़ी नदी में उतार दी, जिसमें उसके साथ उसका एक और साथी भी मौजूद था़ पुल निर्माण में लगे मजदूरों की तत्परता से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

स्थानीय भोला मलिक ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे, पुलिस लिखी एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी एक इ-रिक्शा का पीछा कर रही थी़ इ-रिक्शा पर सवार दोनों लोग नशे की हालत में थे और पुलिस को देखकर अखाड़ाघाट की ओर भागने लगे. इसी दौरान, इ-रिक्शा चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी.

पुल के समानांतर चल रहे निर्माण कार्य के मजदूरों ने तुरंत दौड़कर दोनों को पानी से बाहर निकाला. सूचना मिलते ही अहियापुर थाने के दारोगा भूषण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि दोनों युवकों को चोटें आई हैं, उनके हाथ टूट गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. इ-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसे नदी से निकालकर थाने ले जाया गया है.

मिठनपुरा पुलिस ने 11 साल से फरार हत्या आरोपी को पकड़ा

मुजफ्फरपुर. मिठनपुरा थाना पुलिस ने आशा देवी हत्या मामले में 11 वर्षों से फरार आरोपी मालीघाट निवासी सन्नी सिंह को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, वर्ष 2014 में मालीघाट में किराया विवाद को लेकर एक घर में आग लगा दी गई थी. इस घटना में आशा देवी बुरी तरह झुलस गईं और बाद में उनकी मौत हो गई थी. जांच के बाद मामला हत्या साबित हुआ था. लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान यह केस सामने आया. इसके बाद दारोगा राहुल कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मालीघाट भारत माता चौक से सन्नी सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है.

मिठनपुरा पुलिस ने पकड़े शराब के दो धंधेबाज़

मुजफ्फरपुर: मिठनपुरा थाना पुलिस ने मालीघाट इलाके से स्कूटी पर शराब ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान अहियापुर के पिंटू कुमार और विजय कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से पांच लीटर देसी शराब जब्त की है. दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel