[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर छात्र-छात्राओं की पोशाक राशि खाते में जायेगी

छात्र-छात्राओं की पोशाक राशि खाते में जायेगी

0
छात्र-छात्राओं की पोशाक राशि खाते में जायेगी

मुजफ्फरपुर.

शिक्षा विभाग ने योजनाओं की राशि के लिए विद्यार्थी की कक्षा में 75 प्रतिशत हाजिरी को खत्म करने और छात्रवृत्ति की राशि दोगुनी करने की योजना बनायी है. शिक्षा विभाग ने इसको लेकर ब्लू प्रिंट तैयार किया है. जिले में नामांकित छात्रों की संख्या साढ़े सात लाख से अधिक है. इसका लाभ नामांकित छात्रों को मिलेगा. वहीं तत्काल विद्यालयों में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं को पोशाक की राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जायेगा.

75 प्रतिशत हाजिरी नहीं देखी जायेगी

शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि पोशाक की राशि सत्र के शुरुआत में ही दी जायेगी, ताकि सभी बच्चों के पास विद्यालय का ड्रेस उपलब्ध रहे. कोई भी बच्चा बिना विद्यालय ड्रेस के कक्षा में उपस्थित नहीं रहे. इसी तर्ज पर सभी नामांकित बच्चों को साइकिल व छात्रवृत्ति आदि योजनाओं की राशि का भी भुगतान किया जायेगा. राशि देने के लिए किसी बच्चे की 75 प्रतिशत हाजिरी नहीं देखी जायेगी. मालूम हो कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 75 फीसदी हाजिरी की वजह करीब पचास हजार से अधिक बच्चों को योजना का लाभ नहीं मिल सका था. दूसरी ओर वर्तमान में कक्षा एक से चौथी तक के विद्यार्थी को 600 रुपये, कक्षा पांच से छह के विद्यार्थी को 1,200 रुपये और कक्षा सात से 10 तक के छात्रों को 1,800 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है, जिसे क्रमशः 1,200 रुपये, 2,400 रुपये और 3,600 रुपये करने की योजना है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel