[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर डीएचएस कराया बंद, नये नियम के विरोध में की नारेबाजी

डीएचएस कराया बंद, नये नियम के विरोध में की नारेबाजी

0
डीएचएस कराया बंद, नये नियम के विरोध में की नारेबाजी

एएनएम ने किया प्रदर्शन, कहा- ट्रैफिक के चलते वक्त पर पहुंचना मुश्किल मुजफ्फरपुर. एफआरएएस एप्लीकेशन से हाजिरी बनाने के विरोध में एएनएम ने प्रदर्शन किया. उन्होंने नये नियम के विरोध में नारेबाजी की. कहा-कि यह ठीक नहीं है. राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी पत्र जलाकर सदर अस्पताल के जिला स्वास्थ्य समिति व पीएचसी में प्रदर्शन हुआ. एएनएम ने डीएचएस को पूरी तरह से बंद करा दिया. गेट पर बैठकर सभी ने प्रदर्शन किया. अध्यक्ष कुमारी पम्मी ने बताया कि सरकार को एफआरएएस से हाजिरी बनाने की अव्यावहारिक व अविवेकपूर्ण आदेश को तुरंत वापस लेना चाहिए. जब तक स्वास्थ्य उपकेंद्र पर मूलभूत सुविधाएं जैसे की टॉयलेट, बाथरुम, शुद्ध पेयजल, इनवर्टर, बिजली की व्यवस्था नहीं मिल जाती है तब तक हमलोग बेमियादी हड़ताल पर रहेंगे. सरकार को समान काम का समान वेतन व महिला कर्मचारी की 9- 5 बजे की ड्यूटी के दौरान गार्ड होने चाहिए. ग्रामीण क्षेत्रों में 9-5 बजे तक ड्यूटी करने में यातायात भी बाधक है. समय पर पहुंचना भी आसान नहीं है. इसलिए समय में बदलाव कर इसे 10 से 4 बजे तक कर दिया जाए. सीएचओ सुमित मिश्र, पीडी राव सहित अन्य ने 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सिविल सर्जन को सौंपा. बताया गया कि एफआरएएस से हाजिरी सिर्फ संविदा कर्मचारियों पर लागू है. स्थायी कर्मचारियों को इससे बाहर रख कर भेदभाव हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel