मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों का प्रदर्शन

औराई. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने शनिवार को सभी एनएचएम कर्मियों ने प्रदर्शन किया.

By Prabhat Khabar News Desk | July 6, 2024 9:36 PM

औराई. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने शनिवार को सभी एनएचएम कर्मियों ने प्रदर्शन किया. कर्मियों का कहना था कि जो स्थायी जीएनएम, एएनएम हैं, उन्हें बायोमैट्रिक अटेंडेंस के लिए नहीं कहा गया है, जबकि हम लोगों को बायोमैट्रिक अटेंडेंस फेस अटेंडेंस द्वारा बनाने के लिए कहा गया है. इसके विरोध में छह जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गयी है़ मुख्य मांगों में समान काम के लिए समान वेतन, नियमित वेतन समेत कई मांगे शामिल हैं. मौके पर राजकुमार सैनी, ध्रुव सिंह, सीएचओ मुदस्सिर हुसैन बख्शी, शिल्पी कुमारी, कुलदेव सिंह, अरविंद कुमार, भावना नंदन, विश्वजीत कुमार, विजय कुमार, राहुल कुमार, सोनम कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है