ऑटो और टोटो से स्कूल जाने पर रोक के खिलाफ प्रदर्शन

ऑटो और टोटो से स्कूल जाने पर रोक के खिलाफ प्रदर्शन

By Prabhat Khabar News Desk | January 19, 2025 12:55 AM

मुजफ्फरपुर. भाकपा माले ने ऑटो और टोटो से बच्चों को स्कूल लाने पर लगाये गये रोक को वापस लेने की मांग पर प्रभात तारा स्कूल के पास ऑटो चालकों ने प्रदर्शन किया. इस मौके पर माले सचिव सूरज कुमार सिंह ने कहा कि किसी एक घटना को आधार बनाकर इस तरह के फैसले लेने से इन चालकों के साथ हज़ारों छात्र व अभिवावक को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. यह निर्णय समझ से परे है. एक्सीडेंट होना, गलत गाड़ी चलाना, नशे में गाड़ी चलाना यह दूसरी बात है. पटना में हुए एक्सीडेंट के बाद इस फैसले को यहां लागू करना ठीक नहीं है. इंसाफ मंच के जिलाध्यक्ष फहद जमा ने कहा कि इस शहर में आबादी बढ़ रही है. बिना किसी योजना के मुहल्ले विकसित हो रहे हैं. सड़कें छोटी है. जिसके कारण हर जगह स्कूल बस नही पहुंच पाता है. अगर ये ऑटो और टोटो नहीं चले तो हजारों छात्र स्कूल नही पहुंच पाएंगे. पार्टी नेताओं ने अविलंब फैसला वापस लेने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है