[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर एक से दस ग्राम तक का जितिया का लॉकेट, दस हजार वाले की अधिक डिमांड

एक से दस ग्राम तक का जितिया का लॉकेट, दस हजार वाले की अधिक डिमांड

0
एक से दस ग्राम तक का जितिया का लॉकेट, दस हजार वाले की अधिक डिमांड

14 को मनाया जायेगा जितिया पर्व, सर्राफा बाजार से शुरू हुई खरीदारी उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर संतान की लंबी आयु के लिए महिलाएं जितिया व्रत करती हैं. इस बार यह पर्व 14 सितंबर को है. इस दिन महिलाएं लाल या पीले रंग के धागे में सोने का जितिया वाले लॉकेट पहनती हैं. वहीं कई महिलाओं के लॉकेट में जीमूतवाहन की तस्वीर बनी होती है. जिन महिलाऐं की जितनी संतान हैं, जितिया के लॉकेट में उतनी ही जीमूतवाहन की तस्वीरें होती है. परंपरा के अनुसार महिलाएं बच्चों को पहना कर ही अपने गले में धारण करती हैं. हर साल जतिया के समय सर्राफा बाजार में जितिया के लॉकेट की धूम रहती है. इस बार भी महिलाएं अपने सामर्थ्य के अनुसार सोने के जतिया लॉकेट की खरीदारी कर रही हैं, लेकिन सोने के बढ़े भाव के कारण बाजार में पहले की तरह रौनक नहीं है. अभी पर्व में चार दिन शेष है. दुकानदारों को उम्मीद है कि एक-दो दिनों में जितिया लॉकेट की बिक्री में तेजी आयेगी. सर्राफा दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि इस बार बहुत हल्के वजन में जितिया का लॉकेट बनाया जा रहा है. दुकानदार प्रीतम कुमार ने बताया कि एक ग्राम सोने में भी जितिया का लॉकेट बनाया जा रहा है, जिसकी कीमत दस हजार है. इसकी मांग सबसे अधिक है, लेकिन पिछले साल की तरह अभी बाजार में तेजी नहीं आयी है. पुराने जितिया लॉकेट एक्सचेंज कर नया ले रही महिलाएं सर्राफा बाजार में इन दिनों सोने के पुराने लॉकेट बदल कर महिलाएं नया लॉकेट ले रही है. सोने का भाव बढ़े होने के कारण पुराने को एक्सचेंज कर नया लॉकेट लेने का भी प्रचलन बढ़ा है. दुकानदार आशीष कुमार ने कहा कि कुछ महिलाएं जितिया के लॉकेट पर पॉलिश भी करा रही हैं. हालांकि एक-दो दिनों में खरीदारी में तेजी आने की उम्मीद है. दुकानों में एक से दस ग्राम तक का जितिया का लॉकेट उपलब्ध है. कुछ जितिया के फैंसी लॉकेट भी बाहर से मंगाये गये हैं. वर्जन सर्राफा बाजार में अभी जितिया के बाजार में तेजी नहीं आयी है. सर्राफा दुकानों में जितिया के कई वेराइटी और वजन के लॉकेट रखे गये हैं. अभी पर्व में कुछ दिन शेष है. उम्मीद है कि एक-दो दिनों में बाजार में लॉकेट की खरीदारी के लिये ग्राहक बढ़ेंगे. अगर सोन के भाव में कमी रहती तो इस बार का बाजार काफी अच्छा होगा – विश्वजीत कुमार, महामंत्री, सर्राफा संघ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel