[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर घरेलू विवाद में पत्नी ने मायके वाले को बुलाकर पति व सास को जमकर पीटा, दोनों का सिर फटा

घरेलू विवाद में पत्नी ने मायके वाले को बुलाकर पति व सास को जमकर पीटा, दोनों का सिर फटा

0
घरेलू विवाद में पत्नी ने मायके वाले को बुलाकर पति व सास को जमकर पीटा, दोनों का सिर फटा

संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला पड़ाव पोखर में घरेलू विवाद में पत्नी ने मायकेवालों को बुलाकर अपने पति व सास की जमकर पिटाई करवा दी. मारपीट के दौरान दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका सिर फट गया. घटना बुधवार रात की है . मोहल्लेवासियों के जुटने के बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया. इलाज के बाद घटना को लेकर स्थानीय थाने में शिकायत की गयी है. जख्मी युवक ने पुलिस को बताया है कि वह एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में काम करता है. उसकी शादी सात साल पहले वैशाली जिले के गोरौल में हुई थी. शादी के बाद से ही पत्नी अपनी मनमानी कर रही है. थोड़ा सा भी विवाद होने पर अपने मायके से भाई व अन्य लोगों को बुलाकर हंगामा व मारपीट करवा देती है. बुधवार को वह काम पर गया था. उसके ससुराल के लोग पिछले कई दिनों से यहां जमे हुए थे. उसकी मां थावे से दर्शन करके बुधवार को लौटी तो पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसका विरोध करने पर उसकी पत्नी ने अपने मायके से और लोगों को बुलवा लिया. उसकी मां के साथ जमकर मारपीट किया. जब वह ड्यूटी से घर लौटा तो उसको भी मारपीट कर सिर फोड़ दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel