[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर बहन के घर से लापता युवक का पोखर से शव बरामद

बहन के घर से लापता युवक का पोखर से शव बरामद

0
बहन के घर से लापता युवक का पोखर से शव बरामद

प्रतिनिधि, मोतीपुर

बरूराज थाना क्षेत्र के अहिरौलिया गांव स्थित चंवर में पोखर से 35 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान मीनापुर के पानापुर थाना क्षेत्र के नरियार पानापुर निवासी सिंगेश्वर भगत के पुत्र भोला भगत के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है़

बताया गया कि भोला भगत बीते रविवार को बरूराज थाना क्षेत्र के हठीलवा गांव स्थित अपनी बहन के घर आया था. बहन सुनैना देवी ने बताया कि सोमवार को बिना बताये वह घर से निकला गया था. शाम तक नहीं लौटा तो परिजन व रिश्तेदारों ने खोजबीन की. किंतु कहीं पता नहीं चल सका. शुक्रवार की दोपहर अहिरौलिया चंवर स्थित पोखर से शव बरामद किया गया़ घटलनास्थल युवक की बहन के घर से करीब तीन किलोमीटर दूरी पर है़ पोखर के समीप गेहूं काटने गये मजदूरों ने पोखर में शव उपलाते हुए देखा. पोखर में शव होने की बात इलाके में आग की तरह फैल गयी. शव को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना के बाद पहुंची थाना की एसआइ नंदनी कुमारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. कई दिनों से शव पानी में रहने के कारण उससे दुर्गंध आ रही थी. थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पोखर से एक युवक का बरामद शव बरामद कर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का सही खुलासा हो पायेगा. बताया कि मामले में अबतक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel