15 लोग डेंगू से हुए पीड़ित, पर पोर्टल पर यह आंकड़ा ही नहीं

data is not available on the portal

By Kumar Dipu | September 30, 2025 7:20 PM

एसकेएमसीएच ने की थी डेंगू की पुष्टिवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर15 लोगों के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि एसकेएमसीएच ने की थी पर इसे पोर्टल पर दर्ज ही नहीं किया गया़ जनवरी से सितंबर तक एसकेएमसीएच ने इन मरीजों की पुष्टि की थी पर इसका ब्योरा दर्ज नहीं किया गया़ अब स्वास्थ्य विभाग ने पूछा है कि पुष्टि होने के बाद डेंगू मरीजों की लाइन लिस्टिंग पोर्टल पर क्यों नहीं हुई?

पांच फाॅगिंग मशीनों में से दो काम लायक नहीं

48 लाख की आबादी के लिए विभाग के पास पांच फाॅगिंग मशीनें हैं. दाे मशीन गाेदाम में खराब पड़ी है. वहीं अन्य की खरीद की डिमांड मुख्यालय में अटकी है. यह तब है जब डेंगू के मरीज मिल चुके हैं़ अभी तक 15 मरीज मिल चुके है. निजी अस्पतालों में ताे एक हजार से अधिक मरीजों ने जांच व इलाज कराया है़़ जिला मलेरिया विभाग के पास न गाड़ी है, न कर्मी हैं और न ही आवंटन. ऐसे में फाॅगिंग भगवान भराेसे ही हो रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है