[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर पानी से निकाला गया वायु सेना का क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर

पानी से निकाला गया वायु सेना का क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर

0
पानी से निकाला गया वायु सेना का क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर

देर रात दरभंगा बेस कैम्प ले जाने की तैयारी

औराई.

प्रखंड की भरथुआ पंचायत के मध्य विद्यालय मधुबन बेशी बाजार के समीप वायु सेना के क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर को ले जाने को लेकर बुधवार को चौथे दिन भी लाव-लश्कर के साथ सेना के जवान जुटे रहे. देर शाम क्रेन द्वारा दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर को घटनास्थल से सेना के जवानों ने सफलतापूर्वक उठा लिया और उसे देर रात ले जाने की तैयारी में जुटे थे. बताया जाता है कि सड़क मार्ग से क्षतिग्रस्त ढांचे को बेस कैम्प दरभंगा ले जाया जायेगा. हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि किसी अधिकारी ने नहीं की है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में सेना के अधिकारी व जवान मुस्तैद थे. सूचना के अनुसार, पहले क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर के पार्ट्स-पुर्जे को खोलकर अलग-अलग किया गया है, फिर ढांचे को क्रेन द्वारा उठाया गया है, ताकि ढांचे को ले जाने में आसानी हो. सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक किलोमीटर की परिधि में दिनभर प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी थी़ राहगीरों को भी रुकने नहीं दिया जा रहा था.बुधवार को मना करने के बावजूद फोटो लेने व वीडियो बनाने के आरोप में दो यूट्यूबटर को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, जिससे पूछताछ की गयी. घटनास्थल पर अब भी दो फीट पानी जमा होने व रास्ते में कीचड़ होने से राहत कार्य में प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.हालांकि मौके पर बड़ी संख्या में सेना के जवानों ने विभिन्न प्रकार की जेसीबी, क्रेन व मशीन को लेकर रखा है, जबकि वायु सेना के बेस कैम्प दरभंगा से दिनभर अधिकारियों का आना-जाना लगा रहा.विदित हो कि विगत दो अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत का सामान गिराने के दौरान वायु सेना का हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त होकर पानी में गिर गया था, जिस पर सवार चार जवानों की जान स्थानीय लोगों ने बचायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel