[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर लॉ व प्री लॉ का कम किया गया कटऑफ, रिजल्ट शीघ्र

लॉ व प्री लॉ का कम किया गया कटऑफ, रिजल्ट शीघ्र

0
लॉ व प्री लॉ का कम किया गया कटऑफ, रिजल्ट शीघ्र

-वीसी की अध्यक्षता में परीक्षा बोर्ड की बैठक, लिए गये कई निर्णय

मुजफ्फरपुर.

बीआरएबीयू में कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में परीक्षा बोर्ड की बैठक बुलायी गयी. इसमें लॉ और प्री लॉ कोर्स में दाखिले के लिए कटऑफ कम करने से लेकर एमएड में दाखिले व अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. बताया गया कि लॉ की प्रवेश परीक्षा का परिणाम बनकर तैयार है शीघ्र इसे जारी किया जायेगा. बैठक में चर्चा की गयी कि लॉ कोर्स के लिए पांच प्रतिशत तक की छूट दी गयी है. अधिक कटऑफ के कारण काफी कम स्टूडेंट्स का नामांकन हो पाता और सीटें रिक्त रह जातीं. इसको देखते हुए कटऑफ कम करने पर सहमति बनी है. बैठक में चार व्यक्तिगत मामलों पर भी चर्चा की गयी.

पहले 50 प्रतिशत लाना अनिवार्य था

एलएलबी व प्री लॉ की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी करने से पहले क्वालिफाइंग मार्क्स में 5 फीसदी की छूट देने पर बाेर्ड की सहमति मिली है. सामान्य वर्ग के लिए पहले 50 प्रतिशत लाना अनिवार्य था. इसे घटाकर 45 प्रतिशत किया गया है. ओबीसी अभ्यर्थी को 45 की जगह पर 40 और एससी-एसटी के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 40 की जगह 35 प्रतिशत कर दिया गया है. नामांकन के लिए इसी आधार पर मेधा सूची जारी की जाएगी. एमएड के इंट्रेंस टेस्ट में क्वालिफाइंग मार्क्स 40 प्रतिशत करने पर सहमति बनी है. पहले यह 50 प्रतिशत निर्धारित थी. बैठक में परीक्षा नियंत्रक डाॅ सुबालाल पासवान सहित सभी संकायाध्यक्ष माैजूद थे.

एक-दो अंक से फेल छात्रों को पास करने का प्रस्ताव अस्वीकृत

बैठक में एक-दो अंक से फेल हुए छात्रों को पास करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गयी, लेकिन सदस्योंं की असहमति के कारण इस मुद्दे को अस्वीकृत कर दिया गया. ऐेसे में बोर्ड की बैठक की प्रतीक्षा कर रहे सैंकड़ों ऐसे छात्रोें को झटका लगा है. बोर्ड में अन्य कई एजेंडे पर भी चर्चा की गयी. बेतिया के एमजेके कॉलेज के छात्र का परिणाम टैबुलेटर की गलती के कारण पेंडिंग होने के मामले में टैबुलेटर से लापरवाही को लेकर स्पष्टीकरण पूछने पर सहमति बनी.

सब्जेक्ट कंबिनेशन में गड़बड़ी

छात्र गणित से स्नातक कर रहा था. द्वितीय वर्ष में ऑनर्स पेपर में उसे एक अंक कम दे दिया. इस कारण छात्र के तृतीय वर्ष के अंकपत्र पर पास लिख दिया. कई कॉलेजों में सब्जेक्ट कंबिनेशन में गड़बड़ी के कारण भी परिणाम फंसने की शिकायत पर भी चर्चा की गयी.यह भी निर्णय लिया गया कि इंटरनल एग्जामिनर को अब रेमुनरेशन दिया जाएगा. तीसरे सेमेस्टर में नामांकन की तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ाने, प्रैक्टिकल में इंटरनल मूल्यांकन कराने पर सहमति बनी है. वहीं कॉपियों की जांच में एक साथ सभी शिक्षकों से रोका गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel