[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुशहरी पीएचसी में सीएस ने दो चिकित्सकों की काटी हाजिरी

मुशहरी पीएचसी में सीएस ने दो चिकित्सकों की काटी हाजिरी

0
मुशहरी पीएचसी में सीएस ने दो चिकित्सकों की काटी हाजिरी

प्रतिनिधि, मुशहरी

सिविल सर्जन डॉक्टर अजय कुमार ने गुरुवार की शाम लगभग 7 बजे मुशहरी पीएचसी का औचक निरीक्षण किया.इस अवसर पर इमरजेंसी ड्यूटी आयुष चिकित्सक डॉक्टर मनोज कुमार गुप्ता कर रहे थे. प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र अभिषेक मिश्रा उर्फ चुन्नू रघुनाथपुर खुर्द निवासी दुखन पासवान के आयुष्मान कार्ड का सुधार कर रहे थे.मौके पर आकर सिविल सर्जन ने जहां आरोग्य मित्र को कार्य के लिए शाबाशी दी.वही आयुष चिकित्सक डॉक्टर मनोज कुमार गुप्ता से पूछताछ की.उसके बाद प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार से चिकित्सक उपस्थिति पंजी लेकर दो एम बी बी एस चिकित्सकों डॉक्टर राजेश कुमार की बुधवार और डॉक्टर अजय कुमार चौधरी की आज ही हाजिरी काटी.उन्होंने प्रधान सहायक मो जावेद से भी पूछताछ की.इस अवसर पर सिविल सर्जन ने बताया कि उन्हें फोन पर शिकायत मिली थी कि मुशहरी पीएचसी में एम बी बी एस डॉक्टर के बदले आयुष चिकित्सक से इमरजेंसी ड्यूटी ली जा रही है.यह बात जांच में प्रमाणित हो गई.दो चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए है,उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा.उन्होंने कहा कि बार बार पत्र देने के बावजूद मुशहरी की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रीति प्रसाद रोस्टर सुधार कर एम बी बी एस चिकित्सकों की तैनाती कर ड्यूटी नहीं ले पा रही है.इसलिए उनसे भी स्पष्टीकरण किया जाएगा.इस मामले में उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सकों के इलाज के लिए शीघ्र ही होमियोपैथिक और आयुर्वेदिक दवा आपूर्ति की जाएगी.इसकी तैयारी चल रही है.मौके पर उपस्थित लोगों में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार,प्रधान सहायक मो जावेद,संजय कुमार,अभिषेक मिश्रा आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel