[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मरीजों की भीड़ अधिक, पर्ची काउंटर बंद, हंगामा

मरीजों की भीड़ अधिक, पर्ची काउंटर बंद, हंगामा

0
मरीजों की भीड़ अधिक, पर्ची काउंटर बंद, हंगामा

मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल में पर्ची काउंटर पर अधिक भीड़ रहने और एक काउंटर बंद रहने पर मरीजों ने हंगामा किया. सोमवार को अधिक भीड़ रहने के बाद भी बंद काउंटर को नहीं खोला गया तो मरीज उग्र हो गये. इस बीच सुरक्षा गार्ड पहुंचे तो परिजन उनसे भी उलझ गये. मरीज के परिजन का कहना था कि गार्ड अपने परिचित को जबरन लाइन में घुसा दे रहे हैं. इससे पीछे वाले लोग वहीं घंटों खड़े रह जा रहे हैं.

इधर, दो काउंटर पर ही मरीजों की भीड़ इतनी अधिक हो जा रही है कि मरीज आपस में ही उलझ रहे हैं. सोमवार को एक ओर जहां पर्ची कटाने के लिए मरीज व गार्ड के बीच बकझक हुई. वहीं दूसरी ओर ओपीडी में चिकित्सक से दिखाने के लिए भी मरीजों के बीच बहस होती रही. ओपीडी में मरीज एक-दूसरे से मारपीट करने को उतारु हो गये. इस बीच ओपीडी में अफरा तरफरी का माहौल बन गया. इधर काउंटर बंद रहने के बारे में बताया गया कि कर्मचारी नहीं आये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel