[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर आपसी विवाद में दंपती को पीटा, रेफर

आपसी विवाद में दंपती को पीटा, रेफर

0
आपसी विवाद में दंपती को पीटा, रेफर

साहेबगंज.अहियापुर में शुक्रवार को लखींद्र महतो (50) व पत्नी कलावती देवी (40) की बुरी तरह पिटाई कर दी गयी. इलाज के लिए दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर लखींद्र महतो को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. इस घटना से पहले मध्य विद्यालय अहियापुर की शिक्षिका ममता कुमारी ने लखींद्र महतो पर शराब पीकर विद्यालय में हंगामा व गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया था. इसके अनुसार हंगामा व गाली-गलौज करने के कारण छात्रों व शिक्षकों में भय का माहौल पैदा हो गया था. माहौल को शांत कराने के लिए मुखिया के पति सुनील गुप्ता को विद्यालय में बुलाया गया. उन्हेांने विद्यालय पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से लखींद्र महतो को विद्यालय परिसर से बाहर निकाल दिया. उधर, लखींद्र महतो ने इलाज के दौरान बताया कि पंचायत चुनाव में मुखिया के पति का समर्थन नहीं करने पर उसकी व पत्नी की पिटाई की गयी. इस मामले में देर शाम तक प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया गया था. ———— घर में चोरी करने की प्राथमिकी साहेबगंज. पीपरा राधो में गुरुवार की रात चोरों ने मैनेजर राय के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया़ इसमें 50 हजार रुपये समेत आभूषण, दो मोबाइल व आवश्यक कागजात चुराकर ले गये. मामले में मैनेजर राय ने अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel