[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर CM Nitish Pragati Yatra: शुक्रवार को मुजफ्फरपुर आएंगे सीएम नीतीश, दे सकते हैं बड़ी सौगात

CM Nitish Pragati Yatra: शुक्रवार को मुजफ्फरपुर आएंगे सीएम नीतीश, दे सकते हैं बड़ी सौगात

0
CM Nitish Pragati Yatra: शुक्रवार को मुजफ्फरपुर आएंगे सीएम नीतीश, दे सकते हैं बड़ी सौगात
सीएम नीतीश कुमार

CM Nitish Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को मुजफ्फरपुर आयेंगे. उनके आगमन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम स्थल के आसपास आश्रय गृह, हेलीपैड सहित पंचायत भवन तक सड़क की दोनों ओर बांस-बल्ले से घेर दिया गया है, ताकि वाहनों को आने-जाने में कोई कठिनाई नहीं हो. आम आदमी बांस बल्ले के बाहर से मुख्यमंत्री को देख सकेंगे. नीतीश कुमार के आने से स्थानीय लोग भी काफी उत्साहित हैं. मुख्यमंत्री की इस यात्रा से मुजफ्फरपुर के लोगों को काफी उम्मीद है. क्योंकि सीएम नीतीश अपनी यात्रा के दौरान जिन इलाकों से गुजर रहे हैं वहां भर-भर के सौगात दे रहे हैं.

Cm Nitish Muzaffarpur Visit 1
जांच करते सुरक्षाकर्मी

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा दस्ते की नजर

मुख्यमंत्री के सुरक्षा दस्ते के अधिकारियों ने गुरुवार शाम से ही क्षेत्र को घेरे में ले लिया है. चप्पे-चप्पे की मेटल डिटेक्टर से जांच की. साथ ही डीएम एवं एसएसपी ने भी अपने स्तर से सुरक्षा व्यवस्था को जांचा-परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. पंचायत सरकार भवन परिसर में सभी विभागों सहित जीविका, उद्योग, आंगनबाड़ी केंद्रों के स्टॉल लगाए गए हैं.

बिहार की खबरों के लिए क्लिक करें

क्या-क्या विकास के काम हुए

सरकारी कर्मियों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र, मनरेगा पार्क, स्वास्थ्य विभाग का भवन आवास बनाया गया है. ग्रामीणों के लिए पंचायत सरकार भवन में ही उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र, डाकघर सहित पुस्तकालय की सुविधा दी गयी है. पंचायत सरकार भवन की लागत एक करोड़ 28 लाख, मनरेगा पार्क की लागत 13 लाख, आंगनबाड़ी केंद्र पर लागत साढ़े 10 लाख, जीविका भवन पर लागत 12 लाख, डब्लूपीओ की लागत सात लाख, चहारदीवारी का निर्माण किया गया है.

इसे भी पढ़ें: CM Nitish Pragati Yatra: सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा फेज-2 गोपालगंज से होगी शुरू, शेड्यूल हुआ जारी

Previous article आज आएंगे मुख्यमंत्री, आगमन की तैयारी पूरी, सुरक्षा कड़ी
Next article बहन के घर से वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel