सीएचसी व पीएचसी भी खरीद सकेंगे दवाएं
CHC and PHC will also be able to buy medicines
By Kumar Dipu |
September 16, 2025 7:57 PM
मुजफ्फरपुर.
अब सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत एपीएचसी में जरूरत की दवाएं भरपूर मिलेंगी. इसके लिए सीएचसी, पीएचसी को अनुमति दे दी गयी. रोगी कल्याण समिति से दवा कि कमी होने पर वह खरीदारी कर सकते हैं. दवाओं की सूची प्राप्त होने के बाद दवाओं की उपलब्धता करायी जायेगी. जिला स्तर से भी इसकी निगरानी होगी. ऐसे में दवाओं के एक्सपायर होने और डॉक्टरों द्वारा बाहर से दवा लिखने की संभावना बहुत कम हो जायेगी. अभी बीएमआइसीएल की ओर से मेडिकल कॉलेजों, सदर अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य इकाइयों को दवाएं दी जाती हैं. अब सीएचसी, पीएचसी व एपीएचसी को दवाओं के लिए बजट निर्धारित कर दिया गया है. बजट भी सीएचसी में आने वाले मरीजों के मद्देनजर तय हुआ है....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 11:07 PM
July 7, 2026 7:30 AM
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 9:01 PM
July 6, 2026 9:18 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 4:12 PM
July 6, 2026 6:34 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 3:14 PM
