[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर संस्कृति वर्मा को गोली मारने के मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

संस्कृति वर्मा को गोली मारने के मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

0
संस्कृति वर्मा को गोली मारने के मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

मुजफ्फरपुर.

बेला फेज वन इलाके में एक फैक्ट्री में कार्यरत महिला कंप्यूटर ऑपरेटर संस्कृति वर्मा को गोली मारने के मामले में जेल में बंद चार आरोपित पर बेला थानेदार रंजना वर्मा ने शुक्रवार को न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है. मनियारी थाना के छितरौली निवासी अभिजीत कुमार उर्फ सन्नी, पुरुषोत्तमपुर निवासी शिवशेख रंजन, सदर थाना के रामदयलु भिखनपुरा निवासी तुषार कुमार और वैशाली जिले के सराय थाना के पौरा तिवारी टोला निवासी कृष्णकांत मिश्रा 238 पन्ने के चार्जशीट किया गया है. चार्जशीट में रूपा शर्मा समेत छह अन्य आरोपित रौशन कुमार, बब्लू कुमार, निरंतर कुमार और धीरज यादव की संलिप्तता बताई गई है. जांच में इन आरोपितों पर भी केस सत्य पाया गया है. बेला थानेदार ने चार्जशीट, जब्ती सूची, मेडिकल रिपोर्ट और केस डायरी के साथ तीन पेन ड्राइव भी साक्ष्य के तौर पर कोर्ट में पेश किया है. पेन ड्राइव में सीसीटीवी का फुटेज, गवाहों के बयान और अपराधियों के कबूलनामा का वीडियो दिया गया है.

शिवशेख की जमानत अर्जी हुई खारिज

बेला गोलीकांड में पुरुषोत्तमपुर निवासी शिवशेख रंजन की ओर से प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी विवेक कुमार के न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी. सुनवाई के बाद शुक्रवार को न्यायालय ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी है.

रौशन के प्रोडक्शन के लिए पुलिस ने दी अर्जी

बेला गोली कांड में संलिप्त पुरुषोत्तमपुर निवासी रौशन कुमार अभी जेल में बंद है. उसे मनियारी थाने की पुलिस ने बीते 12 जून को अपराध की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जेल में बंद रौशन का इस केस में प्रोडक्शन कराने के लिए बेला थानेदार रंजना वर्मा ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel