[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर यूपी नंबर के कंटेनर में बना था तहखाना, 414 कार्टन शराब मिली

यूपी नंबर के कंटेनर में बना था तहखाना, 414 कार्टन शराब मिली

0
यूपी नंबर के कंटेनर में बना था तहखाना, 414 कार्टन शराब मिली

आठ बड़े माफिया रडार पर, उत्पाद विभाग की टीम ने पिलखी में की कार्रवाई कंटेनर से जलजीरा, डिस्पोजल पानी ग्लास व कोल्ड ड्रिंक्स भी बरामद मुजफ्फरपुर. उत्पाद विभाग की टीम ने पियर थाना क्षेत्र के पिलखी बांध के पास अहले सुबह तीन बजे छापेमारी कर शराब लोडेड कंटेनर व पिकअप वैन जब्त की. माफिया कंटेनर से शराब अनलोड कर रहे थे. इसी दौरान इंस्पेक्टर मनोज कुमार, एएसआइ अमरजीत व सोनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी है. शराब माफिया उत्पाद टीम की गाड़ी की लाइट को देखते ही बांध से नीचे उतरकर खेत के रास्ते भाग निकले. कंटेनर की जांच की गयी तो ड्राइवर सीट के पीछे बॉडी में एक तहखाना बनाकर 414 कार्टन विदेशी शराब रखी गयी थी. मौके से यूपी नंबर की ट्रक कंटेनर व पिकअप वैन जब्त की गयी. दोनों गाड़ियों को छाता चौक स्थित उत्पाद कार्यालय पहुंचाया गया. जहां शराब की गिनती की गई. उत्पाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है. कंटेनर नंबर के आधार पर अभियोग दर्ज कर शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया जाएगा. स्कैनर से बचने के लिए बनाया था तहखाना शराब माफियाओं ने स्कैनर जांच से बचने के लिए कंटेनर के बीच में तहखाना बना रखा था. कंटेनर के अंदर डिस्पोजल पानी के पैकेट व जलजीरा कोल्ड ड्रिंक के पैकेट को लोड कर रखे थे. जबकि, कंटेनर चालक के सीट के पीछे एक तहखाना बना रखा था. उसके अंदर शराब की कार्टून छिपाई गई थी. उसके ऊपर से डिस्पोजल रखी गई थी. ताकि, बिहार के प्रवेश के साथ ही बॉर्डर पर हैंड स्कैनर से ट्रक व कंटेनर की चेकिंग के दौरान शराब स्कैन करने वाली मशीन से बचा जा सके. उत्पाद इंस्पेक्टर ने यह भी बताया है कि शराब को पिकअप वैन पर लोड कर ग्रामीण इलाके में पहुंचाना था. वहां से अलग-अलग इलाकों में खेप पहुंचाई जाती. शराब की खेप मंगवाने वाले को चिह्नित किया गया है. पिलखी, पियर व सकरा इलाके के आठ से अधिक बड़े हिस्ट्रीशीटर शराब माफियाओं की कुंडली खंगाली जा रही है. जिनकी संलिप्तता सामने आएगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel