[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर आमगोला से दस आवारा कुत्ते नगर निगम ने पकड़े

आमगोला से दस आवारा कुत्ते नगर निगम ने पकड़े

0
आमगोला से दस आवारा कुत्ते नगर निगम ने पकड़े

-सभी को एंटी रेबीज इंजेक्शन दिलाने के लिए ले गयी टीम -आमगोला ब्रिज के नीचे व पंखाटोली, बढ़ई टोला में था आतंक -बच्ची सहित कई को काट कर लहूलुहान कर चुके थे कुत्ते मुजफ्फरपुर. नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है. नगर निगम ने आमगोला से दस आवारा कुत्ते पकड़े. पड़ाव पोखर में बच्ची सहित कई लोगों को काट कर लहूलुहान किये जाने के बाद गुरुवार को टीम न डॉग कैचर वाहन से दस कुत्ते पकड़े हैं. इन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन दिलाने की बात कही गयी है. सिटी मैनेजर विष्णु प्रभाकर लाल ने बताया कि काफी शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद टीम ने कुत्तों को पकड़ा है. पार्षद पति सतीश उर्फ सोनू सिंह का कहना है कि लंबे समय से उनके वार्ड में कुत्तों का आतंक था. वे कई को काटकर जख्मी कर चुके हैं. इसके बाद नगर निगम की टीम ने डॉग कैचर वाहन के माध्यम से उन्हें पकड़ा. पार्षद पति ने बताया कि एक महिला है, जो आवारा कुत्तों को भोजन दिया करती है. इससे दर्जनों की संख्या में कुत्ते का जमावड़ा रहता है. जिसकी वजह से लोग परेशान हैं. बुजुर्ग की जान लेने वाले सांड को पकड़ेगा निगम मुजफ्फरपुर. शहर की सड़कों पर घूमने वाले आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए नगर निगम ने पशुपालन विभाग से मदद मांगी है. नगर आयुक्त नवीन कुमार ने पशुपालन अधिकारी को पत्र लिखते हुए कहा है कि कलमबाग चौक इलाके में एक सांड है, जो लोगों के लिए घातक हो गया है. उक्त सांड को पकड़ना जरूरी हो गया है. नगर आयुक्त के पत्र के बाद पशुपालन अधिकारी ने पशु शल्य चिकित्सक को पत्र लिखते हुए एक डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति करने को कहा है. ताकि, उक्त सांड को जल्द से जल्द नगर निगम पकड़कर आवश्यक कार्रवाई कर सके. बताया जाता है कि शुक्रवार को नगर निगम की टीम काऊ कैचर वाहन से उक्त सांड को पकड़ने का प्रयास करेगा. पिछले दिनों कलमबाग चौक के ही रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति पर सुबह-सुबह सांड ने हमला कर दिया था. जख्मी स्थिति में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी थी. इसके बाद से आसपास के लोगों में भय के साथ आक्रोश है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel