[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर BRABU के चार वर्षीय स्नातक कोर्स में रिकॉर्ड 1.55 लाख आवेदन, आवेदन की अंतिम तिथि आज

BRABU के चार वर्षीय स्नातक कोर्स में रिकॉर्ड 1.55 लाख आवेदन, आवेदन की अंतिम तिथि आज

0
BRABU के चार वर्षीय स्नातक कोर्स में रिकॉर्ड 1.55 लाख आवेदन, आवेदन की अंतिम तिथि आज

मुजफ्फरपुर के बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में आवेदन की अंतिम तिथि शुक्रवार तक है. स्नातक कोर्स में अब तक रिकॉर्ड 1 लाख 55 हजार आवेदन हो चुका है. आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक आर्ट्स विषय में आवेदन हुआ है. जिसका आंकड़ा एक लाख 30 से अधिक का है. पिछले सत्र में ओवर ऑल सभी विषय को मिला कर 1 लाख 42 हजार आवेदन हुआ था.

छात्र-छात्राओं को पहली बार ऑनलाइन स्नातक में नामांकन के लिए मोबाइल एप की सुविधा दी गई. हाल में विवि की ओर से सीबीएसई की बारहवीं के परिणाम जारी होने के बाद विश्वविद्यालय ने आवेदन की तिथि विस्तारित गयी. उम्मीद जताई जा रही है कि अंतिम दिन भी आवेदनों की संख्या बढ़ेगी. अब तक सबसे अधिक आवेदन इतिहास विषय में आए हैं.

5 जून को जारी होगी पहली मेधा सूची

शुक्रवार को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से 5 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी. इस आधार पर 15 और 25 जून को दूसरी और तीसरी मेधा सूची जारी होगी. वहीं पांच जून से कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. इसके बाद जुलाई के पहले सप्ताह से कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाना है. इसको लेकर पहले ही विश्वविद्यालय की ओर कैलेंडर जारी किया जा चुका है.

स्नातक सत्र 2024-28 के नामांकन के बारे में 

  • 15 अप्रैल से 31 मई तक आवेदन प्रक्रिया
  • एक और दो जून को मिलेगा आवेदन में एडिट का विकल्प
  • एडिट के दौरान गलती को सुधार सकते हैं
  • पांच जून को पहली मेधा सूची जारी होगी
  • पांच से 12 जून तक कॉलेजों में नामांकन होगा
  • इसके बाद 15 और 25 जून को दूसरी और तीसरी मेधा सूची जारी होगी
  • एक जुलाई से नए सत्र की कक्षाएं चलेंगी
  • अब तक 1.55 लाख स्टूडेंट्स ने किया है स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन
  • कला संकाय में 1.30 लाख और विज्ञान और कॉमर्स को मिलाकर 25 हजार आवेदन
  • पिछले सत्र में 1.42 लाख स्टूडेंट्स ने कराया था नामांकन

Also Read: यूनिवर्सिटी हेड, प्राचार्य व अन्य कर्मियों की चल-अचल संपत्ति होगी सार्वजनिक, सरकार ने मांगा ब्योरा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel