बाजार से रोज निकल रहा 21 हजार पेटी
शहर के बाजार से रोज करीब 21 हजार पेटी पानी निकल रहा है, जिसमें ब्रांडेड पानी का नौ हजार और लोकल कंपनियों का 12 हजार पेटी बोतल बंद पानी बाजार में सप्लाई की जा रही है. ब्रांडेड कंपनी के स्टॉकिस्ट रजत सिंघानिया ने बताया कि बाहर की कंपनियों की एक लीटर वाले बोतलबंद पानी का आठ हजार और 500 एमएल वाले पानी का बोतल का छह हजार पेटी निकलता है. वहीं लोकल कंपनियों का एक लीटर वाला बोतल का आठ हजार पेटी और 500 एमएल वाला चार हजार पेटी निकलता है. एक पेटी में 12 से 15 बोतल रहता है. एक लीटर वाला पानी 20 रुपये और 500 एमएल वाला पानी 10 रुपये में बिकता है. इस लिहाज से देखा जाये तो रोज बाजार से 42 लाख के पानी का कारोबार होता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
