[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर लकड़ीढ़ाही में दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद रोड़ेबाजी व चाकूबाजी

लकड़ीढ़ाही में दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद रोड़ेबाजी व चाकूबाजी

0
लकड़ीढ़ाही में दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद रोड़ेबाजी व चाकूबाजी

संवाददाता, मुजफ्फरपुर लकड़ीढ़ाही मोहल्ले में सोमवार को वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद जमकर बवाल हुआ. बाइक से आये दो दर्जन से अधिक युवाओं ने मोहल्ले में जमकर रोड़ेबाजी कर दी. सड़क पर खड़ी आधा दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ कर दिया. रोड़ेबाजी में कई घरों का शीशा टूट गया. मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर हमलावर युवकों को पकड़ना चाहा तो वे लोग अंधाधुंध चाकू भांजने लगा. इसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस को सूचना मिलने के बाद सभी हमलावर युवक मौके से फरार हो गये. रोड़ेबाजी व तोड़फोड़ के बाद मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए. सिकंदरपुर थानेदार रमण राज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. आक्रोशित लोगों को समझा- बुझा कर मामले को शांत कराया. चाकूबाजी में जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. तनाव को देखते हुए पुलिस टीम लकड़ीढ़ाही में कैंप कर रही है. थानेदार रमण राज ने बताया कि चाकूबाजी में जख्मी युवक के परिजन को थाने में लिखित शिकायत देने को कहा है. अखाड़ा खेलने के विवाद में यह मारपीट व तोड़फोड़ हुआ है. हमलावर युवक को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा. अखाड़ा खेलने को लेकर शनिवार की रात दोनों गुट में हुई थी भिड़ंत जानकारी के अनुसार, लकड़ीढाही स्थित पूजा समिति व हमलावर पक्ष के लड़कों के बीच में विसर्जन के दौरान अखाड़ा खेलने को लेकर शनिवार की रात विवाद हुआ था. पूजा समिति के सदस्य सिर्फ सदस्य व पूजा में सहयोग करनेवाले लोगों को ही अखाड़ा खेलने की अनुमति दे रहे थे. बाहरी लड़के जो पूजा कमेटी से नहीं जुड़े थे. वह भी अखाड़ा खेलने को लेकर जिद कर रहे थे. हालांकि, पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद मामला शांत हो गया. सोमवार की सुबह लकड़ीढ़ाही चौक पर मछली का कारोबार करने वाले उत्तम कुमार की दुकान पर सुबह में बाइक सवार आधा दर्जन युवक आये और डाइगर और बांस से हमला कर दिया. उस पर जो डाइगर चलाया वह मछली को लग गया. हमलावरों ने मछली को फेंक दिया और दुकान से सेल का पैसा लूटकर लेकर चले गए. उत्तम कुमार का कहना है कि हमलावर युवक कह रहा है कि कोठी का जो – जो लड़का अखाड़ा खेला है उस सभी को खींच कर मारेंगे. हमलावर युवकों ने उसकी मां के साथ भी मारपीट की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel