[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर ट्रैक्टर की ठोकर से ससुराल जा रहे बाइक सवार की मौत

ट्रैक्टर की ठोकर से ससुराल जा रहे बाइक सवार की मौत

0
ट्रैक्टर की ठोकर से ससुराल जा रहे बाइक सवार की मौत

गायघाट थाने के दहिला पटशर्मा का निवासी था सुनील ठाकुर प्रतिनिधि, कटरा थाना क्षेत्र के उनचास मोड़ के निकट बाइक सवार की ट्रैक्टर की ठोकर से मौत हो गयी. दारोगा मो कलामुद्दीन ने बताया कि लोगों से सूचना मिली. उस समय गश्ती दल उसी लोकेशन में थी. अविलंब पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की जेब से मोबाइल व वोटर कार्ड बरामद किया गया, जिससे उसकी पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के दहिला पटशर्मा निवासी रमेश ठाकुर के 26 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार ठाकुर के रूप में की गयी. इसकी सूचना पुलिस द्वारा परिजनों को दी गयी. घटना की सूचना पर परिजन हॉस्पिटल पहुंचे और शव देखकर चीत्कार मारकर रोने लगे. परिजनों ने बताया कि सुनील अपने घर से यजुआर अपने ससुराल जा रहा था. वहीं उसकी पत्नी व बच्चे थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी. मां रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी. बार-बार कहती थी कि अब कौन होगा हमारे बुढ़ापे का सहारा. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी. ———— हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल साहेबगंज. स्थानीय थाने के पास बुधवार को अज्ञात बाइक की ठोकर से बाइक सवार आशापट्टी परसौनी निवासी तौसीफ अली (20) गंभीर रूप से घायल हो गया. सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है. बताया गया कि वे बाइक से अपने घर से दुकान पर जा रहा था. इस दौरान पीछे से आ रही अज्ञात बाइक ने ठोकर मार दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel