[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर बाइक मालिक को मिल गया कार के ओवर स्पीड का 2000 का चालान, लगाना पड़ रहा है चक्कर

बाइक मालिक को मिल गया कार के ओवर स्पीड का 2000 का चालान, लगाना पड़ रहा है चक्कर

0
बाइक मालिक को मिल गया कार के ओवर स्पीड का 2000 का चालान, लगाना पड़ रहा है चक्कर
ई-चालान में ऊपर कार की तस्वीर के साथ नीचे मोटरसाइकिल का जिक्र करते हुए जारी किया गया चालान

E- Challan, ललितांशु, मुजफ्फरपुर: आपके पास बाइक हो और आपको कार के ओवर स्पीड का चालान मिल जाए. ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें बाइक मालिक को कार के ओवर स्पीड को लेकर 2 हजार का चालान किया गया है. चौंकाने वाली स्थिति यह है कि ई-चालान पर इमेज में कार की तस्वीर है, और नीचे वाहन श्रेणी में मोटरसाइकिल का जिक्र और नंबर देते हुए चालान जारी किया गया है. बाइक के ऑनर शहर के दामुचक रोड निवासी प्रिय रंजन प्रभाकर है. ई-चालान का मैसेज मिलने के बाद से परेशान है. ओवर स्पीड का घटना स्थल काली मंदिर मोतीपुर बताया गया है, इस बारे में जब वे आवेदन लेकर नगर भवन स्थित नये आइसीसीसी ट्रैफिक ऑफिस में पुहंचे, लेकिन समाधान के लिए कोई सहयोग नहीं मिला.

चालान जनरेट पर उठा सवाल

कार की तस्वीर जारी करते हुए बाइक का चालान जनरेट करने पर सवाल उठने लगा है. इस बारे में प्रिय रंजन कुमार ने बताया कि 31 जनवरी-2025 के दिन का चालान है. चालान पर जारी तस्वीर कार की है, बाइक और कार के नंबर में एक अंक का अंतर है, जो स्पष्ट दिख रहा है. दूसरी ओर जैसे ही कार की तस्वीर के साथ बाइक का चालान जनरेट हो रहा था, उस समय ही विभागीय स्तर पर यह त्रुटी पकड़ में आनी चाहिए थी. दूसरी ओर गलत चालान को लेकर शिकायत के मामले में विभागीय स्तर पर नजरअंदाज कर दिया जाता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कार्यालय का चक्कर लगाने को लोग विवश

गलत चालान को लेकर हाल में कई मामला सामने आया है. इस वजह से दर्जनों लोग परेशानी है. ऐसे में मामले में ट्रैफिक पुलिस से लेकर डीटीओ कार्यालय का चक्कर लगा कर लोग परेशान हो जाते है. दूसरी ओर यदि आपके गलत चालान का आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो गया तो चालान सुधार होने में कई महीने लग जाते है. संबंधित कार्यालय से उसे परिवहन मुख्यालय भेजा जाता है, मुख्यालय से सुधार होने के बाद ही राहत मिलती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव: जीतन राम मांझी ने कर दिया ऐलान, बताया कितनी सीटों की करेंगे मांग

Previous article भगत सिंह, रातगुरू व सुखदेव को दी श्रद्धांजलि
Next article लातेहार ने पलामू को 20 रन से हराया
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel