[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Bihar Train News: मुजफ्फरपुर से विभिन्न राज्यों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेंनें, यात्रियों को होगा फायदा

Bihar Train News: मुजफ्फरपुर से विभिन्न राज्यों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेंनें, यात्रियों को होगा फायदा

0
Bihar Train News: मुजफ्फरपुर से विभिन्न राज्यों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेंनें, यात्रियों को होगा फायदा
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: त्योहारी सीजन के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. इससे रोजी-रोजगार के लिए शहर जाने वाले लोगों को सफर में आसानी होगी.

मुजफ्फरपुर-हुबली

05543 मुजफ्फरपुर-हुबली ट्रेन 14 नवंबर को मुजफ्फरपुर से 12:45  बजे रवाना होगी. यह ट्रेन चकिया, बापूधाम, मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकियागंज, बगहा, गोरखपुर होते हुए हुबली पहुंच जाएगी. इस ट्रेन में 2ए, 3ए, स्लीपर व सामान्य कोच की व्यवस्था रहेगी.

मुजफ्फरपुर-ऋषिकेश

वहीं दूसरी ट्रेन 04313 मुजफ्फरपुर-ऋषिकेश ट्रेन 14 नवंबर को मुजफ्फरपुर से 14:00 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन हाजीपुर, छपरा, सिवान, गोरखपुर,गोंडा होते हुए योग नगरी ऋषिकेश पहुंच जाएगी. इस ट्रेन में 2ए व 3ए कोच की व्यवस्था रहेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर-बेंगलुरु कैंट

06262 मुजफ्फरपुर-बेंगलुरु कैंट ट्रेन मुजफ्फरपुर से 14 नवंबर को 23:45 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, डीडीयू, सतना, इटारसी होते हुए बेंगलुरु कैंट पहुंच जाएगी. इस ट्रेन में 2ए, 3ए, स्लीपर व सामान्य कोच की व्यवस्था रहेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के तीर्थ यात्रियों के लिए सुनहरा मौका! IRCTC दक्षिण भारत के मंदिरों के दर्शन कराएगा आसान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel