[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर बिहार के इस जंक्शन पर होगा खास बदलाव, इस व्यवस्था के शिफ्ट होने से बढ़ेगी यात्रियों की सुविधा

बिहार के इस जंक्शन पर होगा खास बदलाव, इस व्यवस्था के शिफ्ट होने से बढ़ेगी यात्रियों की सुविधा

0
बिहार के इस जंक्शन पर होगा खास बदलाव, इस व्यवस्था के शिफ्ट होने से बढ़ेगी यात्रियों की सुविधा
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Railway Station: मुजफ्फरपुर जंक्शन के चार-पांच नंबर प्लेटफार्म और कोचिंग डिपो के बीच दोनों वॉशिंग पिट को हटाकर वहां तीन नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे. जबकि बटलर वाली जगह पर अत्याधुनिक वाशिंग पिट का निर्माण किया जाएगा. जहां अमृत भारत, वंदे भारत के अलावा अन्य मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की वाशिंग की जाती है.

शिफ्ट होगी वॉशिंग पिट

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को समस्तीपुर रेलमंडल के सीनियर डीओएम विजय प्रकाश ने अधिकारियों के साथ इस पर अंतिम मुहर लगाकर डीआरएम को भेजा है. इससे पहले एरिया अफसर रविशंकर महतो द्वारा यहां के अधिकारियों के साथ सभी जगहों की मापी कर भेजा गया था. जानकारी के मुताबिक वॉशिंग पिट बटलर के पास चली जाएगी, जिसका विस्तार आरआरआई भवन के पीछे तक होगा. वहीं चार-पांच नंबर प्लेटफार्म के पास से दोनों वाशिंग पिट तोड़कर हटाया जाएगा.

दक्षिण ओर बनेगा आगमन और प्रस्थान गेट

यहां स्थित वॉशिंग पिट के पास दो अतिरिक्त रेल लाइन है. वाशिंग पिट से लेकर उन तीनों लाइन का इस्तेमाल तीन नये प्लेटफार्म के लिए किया जाएगा. इसका फायदा जंक्शन के दक्षिण तरफ से आने वाले यात्रियों को मिलेगा. इसके दक्षिण ओर आगमन और प्रस्थान गेट बनाया जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

11 प्लेटफार्म का हो जाएगा यह जंक्शन

इन तीन नये प्लेटफार्म के बनने से दिल्ली के पहाड़गंज की तरह यात्रियों का आवागमन उस तरफ से सुगम हो जाएगा. वहीं, इधर से एक सीरीज से आठ प्लेटफार्म हो जाएगा. फिर छह, सात और आठ, नौ, दस, ग्यारह नंबर प्लेटफार्म हो जाएगा. यानी इन तीन प्लेटफार्म के बनने से मुजफ्फरपुर 11 प्लेटफार्म का जंक्शन हो जाएगा. इस जंक्शन पर प्लेटफार्म की संख्या बढ़ने से यहां से सफर करने वाले यात्रियों को काफी सूलिययत होगी.

इसे भी पढ़ें: त्योहारी सीजन में हवाई सफर होगा आसान, पटना से 14 शहरों के लिए नई उड़ानें शुरू, देखें डिटेल्स

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel