[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ड्राइवर भी दबोचा गया

मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ड्राइवर भी दबोचा गया

0
मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ड्राइवर भी दबोचा गया
जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है. विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने रिश्वतखोरी के आरोप में प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार और उनके ड्राइवर रामबाबू राय को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. दोनों पर 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है.

बताया गया है कि एक खाद दुकानदार ने पटना स्थित SVU कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी. दुकानदार का आरोप था कि अधिकारी जांच के नाम पर उसे परेशान कर रहे थे. दुकान का लाइसेंस रद्द करने की धमकी दी जा रही थी. आरोप है कि ड्राइवर के जरिए 50 हजार रुपए की मांग की गई थी.

ट्रैप टीम का किया गया गठन

शिकायत मिलने के बाद SVU ने पहले गुप्त सत्यापन कराया. आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया. पुलिस उपाधीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद और सुधीर कुमार के नेतृत्व में धावा दल तैयार किया गया. मंगलवार को मुजफ्फरपुर में पूरी योजना के साथ कार्रवाई की गई.

जैसे ही ड्राइवर रामबाबू राय ने परिवादी से रिश्वत की रकम ली, पहले से घात लगाए टीम ने दोनों को दबोच लिया. मौके पर केमिकल टेस्ट भी किया गया. इसमें लेन-देन की पुष्टि हुई. पूरी कार्रवाई के दौरान टीम ने आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए.

दोनों के खिलाफ FIR दर्ज

इस मामले में पटना निगरानी थाना में कांड संख्या 06/26 दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

एक महीने पहले गिरफ्तार हुए थे जिला कृषि पदाधिकारी

एक महीने पहले ही मुजफ्फरपुर के तत्कालीन जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था. उनके बाद हिमांशु कुमार को जिला कृषि पदाधिकारी का प्रभार दिया गया था. अब लगातार दूसरी कार्रवाई से कृषि विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं.

SVU की टीम अब आरोपियों की संपत्ति और अन्य ठिकानों की भी जांच कर रही है. आय से अधिक संपत्ति की भी पड़ताल की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है.

Also Read: राजस्थान फैक्ट्री ब्लास्ट में बिहार के 5 मजदूरों की मौत, सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का एलान

Previous article क्रिकेट में नेट रन रेट का कैसे कैलकुलेट करते हैं? जानें गणित
Next article PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel