[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर बिहार में इश्क बना जानलेवा, कार रोक प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली

बिहार में इश्क बना जानलेवा, कार रोक प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली

0
बिहार में इश्क बना जानलेवा, कार रोक प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली
अस्पताल में पहुंची पुलिस

Bihar Crime News: बिहार में एक बार फिर प्रेम संबंधों से जुड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आई है. मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई.

कार रोककर मारी गोली

घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी के समीप की है. घायल महिला की पहचान अनीता कुमारी के रूप में हुई है. वह वैशाली जिले के राजापाकड़ की रहने वाली बताई जा रही है.

अनीता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने गांव के पड़ोसी अजीत कुमार के साथ कार से मधुबनी जिले के बासोपट्टी जा रही थी. इसी दौरान बखरी इलाके में अजीत ने कार रोक दी. आरोप है कि वह उसे सड़क किनारे ले गया और अचानक गोली चला दी. गोली लगते ही अनीता जमीन पर गिर पड़ी और आरोपी मौके से फरार हो गया.

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

घायल महिला ने किसी तरह राहगीरों से मदद मांगी. सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. उसे तुरंत इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

प्रेम प्रसंग का एंगल

सूत्रों का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है. आशंका है कि आपसी विवाद या रिश्तों में आई दरार ने इस घटना को जन्म दिया. हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. अभी आधिकारिक तौर पर किसी कारण की पुष्टि नहीं की गई है.

आरोपी की तलाश में छापेमारी

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. फरार आरोपी अजीत कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Also Read: मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ड्राइवर भी दबोचा गया

Previous article जिले के छह केंद्रों पर शुरू हुई सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा
Next article धुरंधर 2 की शूटिंग पर लगा ग्रहण, फिल्म रिलीज से पहले बुरे फंसे आदित्य धर
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel