[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Bihar Crime: तीन बेटियों संग पिता की आत्महत्या के पीछे क्या है सच? मुजफ्फरपुर केस में अब CID करेगी पड़ताल

Bihar Crime: तीन बेटियों संग पिता की आत्महत्या के पीछे क्या है सच? मुजफ्फरपुर केस में अब CID करेगी पड़ताल

0
Bihar Crime: तीन बेटियों संग पिता की आत्महत्या के पीछे क्या है सच? मुजफ्फरपुर केस में अब CID करेगी पड़ताल
CID और बिहार पुलिस की तस्वीर

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवलपुर मिश्रौलिया में अमरनाथ राम और उनकी तीन बेटियों द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले की जांच अब CID ने अपने हाथ में ले ली है. मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार के निर्देश पर सीआईडी की एक विशेष टीम को मुजफ्फरपुर भेजा गया, जिसने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है.

CID को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

सीआईडी की टीम को घटनास्थल के साथ-साथ उसके आसपास की परिस्थितियों, सामाजिक और आर्थिक पहलुओं की भी बारीकी से जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह टीम डीएसपी लेवल के अधिकारी के नेतृत्व में काम कर रही है. डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि पीड़ित परिवार को केंद्र और राज्य सरकार की किसी भी कल्याणकारी योजना का लाभ मिला था या नहीं. साथ ही, यह भी जांच का अहम बिंदु होगा कि परिवार किसी तरह के कर्ज, दबाव या अवैध वसूली का शिकार तो नहीं था.

पुलिस भी करेगी CID की मदद

डीजीपी ने स्पष्ट किया कि मुजफ्फरपुर जिला पुलिस को सीआईडी जांच में हर संभव सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं. ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या आपराधिक तत्वों की भूमिका पाई जाती है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जा सके.

गुंडा बैंक और अवैध सूदखोरी पर भी सरकार का एक्शन

राज्य सरकार ने गुंडा बैंक और अवैध सूदखोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के संकेत भी दिए हैं. गृह मंत्री सम्राट चौधरी पहले ही सार्वजनिक मंच से यह घोषणा कर चुके हैं कि बिहार से गुंडा बैंक का पूरी तरह खात्मा सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है. हाल ही में पुलिस मुख्यालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान भी उन्होंने इस मुद्दे को दोहराया था.

सरकार का मानना है कि गुंडा बैंक और अवैध वसूली जैसी गतिविधियां आम लोगों, खासकर कमजोर वर्गों को मानसिक और आर्थिक रूप से तोड़ देती हैं. ऐसे मामलों को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. नवलपुर मिश्रौलिया की घटना के बाद इस मुद्दे पर सरकार और पुलिस की सक्रियता और बढ़ गई है.

Also Read: ‘लापता की तलाश! नाम- तेजस्वी यादव, पहचान- 9वीं फेल…’, बिहार बीजेपी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर

Previous article Broccoli Tikki Recipe: स्नैक्स में बनाएं ब्रोकली टिक्की, स्वाद इतना लाजवाब कि बच्चे मांगेंगे बार-बार
Next article IND vs SA 4th T20: लखनऊ की पिच पर किसको मिलेगी मदद, कैसा है मौसम का मिजाज, जानें सबकुछ
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel