[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर Bihar BEd Result 2026: वैशाली के हिमांशु और कटिहार के रवि बने स्टेट टॉपर, 1.10 लाख अभ्यर्थी सफल, यहां देखें रिजल्ट

Bihar BEd Result 2026: वैशाली के हिमांशु और कटिहार के रवि बने स्टेट टॉपर, 1.10 लाख अभ्यर्थी सफल, यहां देखें रिजल्ट

0
Bihar BEd Result 2026: वैशाली के हिमांशु और कटिहार के रवि बने स्टेट टॉपर, 1.10 लाख अभ्यर्थी सफल, यहां देखें रिजल्ट
प्रतीकात्मक AI तस्वीर

मुजफ्फरपुर से वरीय संवाददाता विनय कुमार की रिपोर्ट

Bihar BEd Result 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) ने शुक्रवार को सीइटी-बीएड और शिक्षा शास्त्री प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. इस वर्ष वैशाली के हिमांशु अजनवी और कटिहार के रवि कुमार ने 117-117 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है.

वहीं महिला वर्ग में सीतामढ़ी की अंजना कुमारी और बेगूसराय की प्रियंका पासवान ने 116 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया है.

बीएड प्रवेश परीक्षा में इन अभ्यर्थियों ने मारी बाजी

जारी मेरिट सूची के अनुसार, पुरुष वर्ग और ओवरऑल कैटेगरी में वैशाली के हिमांशु अजनवी और कटिहार के रवि कुमार ने सर्वाधिक 117 अंक प्राप्त किए.

महिला वर्ग में सीतामढ़ी की अंजना कुमारी और बेगूसराय की प्रियंका पासवान ने 116 अंक हासिल कर राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया.

कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय परीक्षा में 1,10,900 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूल खुलते ही मनाया जाएगा ‘Back to School Week’

शिक्षा शास्त्री परीक्षा में मधुबनी के रामदेव बने टॉपर

बीएड के साथ जारी शिक्षा शास्त्री परीक्षा परिणाम में मधुबनी के रामदेव कुमार ने 104 अंक प्राप्त कर राज्य में पहला स्थान हासिल किया है.

समस्तीपुर के अंकित कुमार 96 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे. वहीं महिला वर्ग में वैशाली की अभिलाषा कुमारी ने 95 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया.

छात्राओं का रहा दबदबा

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस बार परीक्षा परिणाम में छात्राओं का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा. कुल परीक्षार्थियों में 62 प्रतिशत से अधिक महिलाएं शामिल थीं.

परीक्षा में 70,622 छात्राएं शामिल हुई थीं, जिनमें से 69,317 सफल घोषित की गई हैं. यह सफलता दर छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन को दर्शाती है.

यह भी पढ़ें: दरभंगा में खुलेगी बेसिक फूड लैबोरेटरी, खाद्य पदार्थों की जांच होगी आसान

काउंसलिंग और कॉलेज अलॉटमेंट की प्रक्रिया जल्द

राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों के लिए सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग और कॉलेज अलॉटमेंट का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा.

काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थी अपनी पसंद के कॉलेज और संस्थान के लिए चॉइस फिलिंग कर सकेंगे.

कितने अंक लाना था जरूरी?

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत यानी 42 अंक और आरक्षित वर्ग तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 30 प्रतिशत यानी 36 अंक प्राप्त करना अनिवार्य था.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि परिणाम पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय पर जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें: NEET UG पुनर्परीक्षा को लेकर मधुबनी में सभी तैयारियां पूरी, 8 केंद्रों पर होगी परीक्षा

यहां देख सकते हैं रिजल्ट

अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं.

रिजल्ट लिंक: https://cetbed.ucanapply.com/univer/public/secure?app_id=UElZMDAwMDEwMA==

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel