[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर बाइक बचाने के दौरान गढ्ढे में पलटा ऑटो, एक की मौत

बाइक बचाने के दौरान गढ्ढे में पलटा ऑटो, एक की मौत

0
बाइक बचाने के दौरान गढ्ढे में पलटा ऑटो, एक की मौत

प्रतिनिधि मोतीपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार गाँव के समीप एनएच 27 पर सोमवार को बाइक सवार को बचाने के दौरान ऑटो पलट गया. इससे ऑटो में सवार एक 54 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो मोतिहारी की ओर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी. तभी अचानक बाइक सवार सामने आ गयी, जिसे बचाने के क्रम में ऑटो सड़क किनारे पलट गया. घटना में ऑटो में सवार वृद्ध के सिर में वाहन का रॉड घुस गया., जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस इलाज के लिए सीएचसी ले गयी, जहां मौत हो गयी. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के इनरवा गांव निवासी मनीर आलम के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel